{"_id":"6ac2ae39c1f8df93570ce0c1","slug":"video-of-gambling-at-the-pac-fair-goes-viral-rudrapur-news-c-242-1-rdp1029-147985-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: पीएसी के मेले में जुआ खिलाने का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: पीएसी के मेले में जुआ खिलाने का वीडियो वायरल
Mon, 05 Oct 2026 01:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 05 Oct 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। 31वीं वाहिनी पीएसी परिसर में आयोजित तीन दिवसीय स्थापना दिवस मेले में जुआ खिलाने का मामला सामने आया है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
वायरल वीडियो में एक काउंटर पर कुछ लोग रुपये लगाकर खेलते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में युवक ने मुरादाबाद से आने और मेले में काम करने की बात कही है। मामले का पीएसी सेनानायक आईपीएस देवेंद्र पिंचा ने संज्ञान लिया। उनके निर्देश पर पीएसी और पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर गतिविधि बंद कराई। हालांकि पीएसी परिसर में लगाए गए मेले में इस तरह का काउंटर किसकी अनुमति से लगाया गया था इसका पता नहीं चल सका है। सेनानायक आईपीएस देवेंद्र पिंचा ने बताया कि युवक को हिरासत में लेकर पंतनगर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया था। पुलिस ने चालानी कार्रवाई के बाद चेतावनी देकर छोड़ दिया है। संवाद