{"_id":"6ac3769fddfd269090059133","slug":"farmers-anger-over-non-start-of-paddy-procurement-in-rudrapur-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुद्रपुर: धान खरीद शुरू न होने पर किसानों का आक्रोश, गल्ला मंडी में जुटे, हाईवे जाम करने की दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रपुर: धान खरीद शुरू न होने पर किसानों का आक्रोश, गल्ला मंडी में जुटे, हाईवे जाम करने की दी चेतावनी
Mon, 05 Oct 2026 03:36 PM IST
Heera
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
Published by: Heera
Updated Mon, 05 Oct 2026 03:36 PM IST
सार
धान खरीद शुरू नहीं होने से नाराज किसान सोमवार को पुरानी गल्ला मंडी रुद्रपुर में एकत्र हो गए। किसानों ने अधिकारियों के वार्ता के लिए न पहुंचने पर नाराजगी जताते हुए दोपहर एक बजे से हाईवे जाम करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
किसानों का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
धान खरीद शुरू नहीं होने से नाराज किसान सोमवार को पुरानी गल्ला मंडी रुद्रपुर में एकत्र हो गए। किसानों ने अधिकारियों के वार्ता के लिए नहीं पहुंचने पर नाराजगी जताते हुए दोपहर एक बजे से हाईवे जाम करने की चेतावनी दी। किसानों का कहना है कि सरकारी स्तर पर खरीद शुरू नहीं होने से उन्हें अपनी उपज कम दाम पर बेचने को मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
प्रशासन ने किसान यूनियन के आंदोलन के दौरान एक अक्तूबर से धान खरीद शुरू कराने और इससे पहले किसानों का पंजीकरण कराने का आश्वासन दिया था। इसके बाद खाद्य विभाग ने धान खरीद के लिए कांटे खोल दिए और मंडी में बैनर भी लगा दिए। हालांकि, पोर्टल पर पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू नहीं होने के कारण पांच दिन बाद भी सरकारी केंद्रों पर धान खरीद शुरू नहीं हो सकी।
विज्ञापन
खरीद शुरू नहीं होने से परेशान किसान सोमवार को पुरानी गल्ला मंडी पहुंचे। यहां किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने वार्ता के लिए किसी जिम्मेदार अधिकारी के नहीं पहुंचने पर रोष जताया। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से तय समय पर खरीद शुरू कराने का भरोसा दिया गया था, लेकिन अब तक व्यवस्था पटरी पर नहीं आई है।
विज्ञापन
किसानों ने कहा कि धान की फसल तैयार होने के बाद भी सरकारी खरीद शुरू नहीं होने से उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। मजबूरी में किसानों को अपनी उपज औने-पौने दामों पर बेचनी पड़ रही है। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया तो दोपहर एक बजे से हाईवे जाम कर आंदोलन किया जाएगा।