{"_id":"631f7a280791227599705687","slug":"raid-in-registrar-office-one-suspect-caught-rudrapur-news-hld4755009149","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजिस्ट्रार कार्यालय में छापा, एक संदिग्ध पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रजिस्ट्रार कार्यालय में छापा, एक संदिग्ध पकड़ा
विज्ञापन
रुद्रपुर में उप निबंधक कार्यालय का निरीक्षण करते एडीएम डॉ. ललित नारायण मिश्रा।
- फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। एडीएम डॉ. ललित नारायण मिश्रा ने सोमवार को उप निबंधक कार्यालय में छापा मारा। छापे के दौरान कार्यालय परिसर से कई संदिग्ध भाग खड़े हुए जबकि एक संदिग्ध को टीम ने दबोच लिया। एडीएम ने दस्तावेजों की जांच के साथ कार्यालय के सीसीटीवी फुटेज की जांच भी की। जांच के बाद कार्यालय में चल रहे भ्रष्टाचार का खुलासा होने की संभावना है।
उप निबंधक कार्यालय में रजिस्ट्री में कमीशनखोरी, घूसखोरी के साथ ही अन्य भ्रष्टाचार की शिकायतों की जांच के लिए एडीएम डॉ. मिश्रा टीम के साथ औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे। इसकी भनक लगते ही कार्यालय परिसर में घूम रहे संदिग्ध लोगों में भगदड़ मच गई। इस दौरान एक संदिग्ध को टीम के सदस्यों ने पकड़ लिया। पूछताछ के बाद उसे जांच के लिए सहायक निबंधक के हवाले कर दिया गया।
एडीएम ने कार्यालय के सभी दस्तावेजों व फाइलों के निरीक्षण के साथ ही सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी निकलवाई। एडीएम ने कार्यालय में तैनात कर्मचारियों को सख्त लहजे में चेतावनी दी कि भ्रष्टाचार बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भ्रष्ट कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
दो प्रतिशत कमीशन के खेल का पहले भी लगता रहा है आरोप
रुद्रपुर। उप निबंधक कार्यालय में प्लॉट अथवा किसी भी संपत्ति की रजिस्ट्री के लिए उनकी कुल कीमत का दो प्रतिशत कमीशन लेने के कुछ कर्मचारियों पर आरोप लगते रहे हैं लेकिन विधिवत शिकायत न होने के कारण कार्रवाई नहीं हो पा रही थी। उप निबंधक कार्यालय में चल रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले दिनों अधिवक्ताओं ने भी प्रदर्शन किया था। एडीएम के औचक निरीक्षण के बाद कार्यालय में लगे सीसीटीवी के पिछले 10 दिनों के फुटेज लिए गए हैं। संवाद
जनता की कमाई पर नजर लगाए हुए हैं भ्रष्ट कर्मचारी
रुद्रपुर। कार्यालय में पहुंचे कुछ लोगों ने बताया कि संपत्ति की रजिस्ट्री के लिए कर्मचारी रिश्वत मांगते हैं। विरोध करने पर वह फाइल को लटका देते हैं। रिश्वत न देने तक वह आम लोगों को कार्यालयों के चक्कर कटवाते रहते हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी जब अपने जीवन भर की कमाई से खरीदी गई संपत्ति की रजिस्ट्री कराने पहुंचता है तो भ्रष्ट कर्मचारी पहले ही अपना कमीशन तय कर लेते हैं। संवाद