फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Radhehari PG College's face will change with eight lakh rupees

Udham Singh Nagar News: राधेहरि पीजी कॉलेज की आठ लाख से बदलेगी सूरत

Tue, 30 Sep 2025 12:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 30 Sep 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Radhehari PG College's face will change with eight lakh rupees
काशीपुर। राधेहरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की आठ लाख की लागत से सूरत बदल रही है। खिलाड़ियों के दौड़ने के लिए एथलेटिक्स ट्रैक समेत विभिन्न कार्य हो चुके हैं। शेष कार्य शीघ्र पूर्ण होने पर छात्र-छात्राओं को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

राधेहरि पीजी कॉलेज में छात्र-छात्राओं के वाहनों को खड़ा करने के लिए पार्किंग की व्यवस्था नहीं थी। विद्यार्थी जहां-तहां वाहन खड़ा कर देते हैं। इससे अव्यवस्थाओं का माहौल रहता था। सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने से कई बार चोर भी बाइक पर हाथ साफ कर देते थे। वहां झाड़ियां तक उग गई थीं। छात्र-छात्राओं ने इन समस्याओं को कॉलेज प्रशासन के समक्ष रखा जिसका प्रस्ताव तैयार किया गया।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. सुमिता श्रीवास्तव ने बताया कि खेल मैदान को समतल कराकर जाली की चहारदीवारी, एथलेटिक्स ट्रैक, कॉलेज के मुख्य द्वार का जीर्णोद्धार और पार्किंग स्थल पर टाइल्स लगाई गई है। इनके अलावा पूछताछ केंद्र की सफाई, शौचालय व टैंक का निर्माण कार्य किया गया है। बताया कि इनके अलावा पेयजल, बिजली फिटिंग आदि कार्य चल रहे हैं। छात्रसंघ निधि से करीब आठ लाख की लागत से कार्य किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed