फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Radhehari collage

राधेहरि का वाणिज्य भवन दे रहा हादसे को दावत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
Radhehari collage
काशीपुर महाविद्यालय में भवन की छत से गिरा प्लास्टर। अमर उजाला - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। विभागीय अधिकारियों की अनदेखी के चलते राधेहरि राजकीय महाविद्यालय का वाणिज्य भवन हादसे को दावत दे रहा है। करीब चार दशक पूर्व वाणिज्य भवन का निर्माण हुआ था। प्रशासन की निष्क्रियता के चलते इस भवन की मरम्मत नहीं कराई गई। कॉलेज में जसपुर, बाजपुर, काशीपुर, केलाखेड़ा, महुआखेड़ागंज से कई छात्र-छात्राएं अध्ययन को आते हैं।
विज्ञापन

वाणिज्य भवन में बीकॉम और एमकॉम की कक्षाओं के लिए प्रथम तल पर चार कक्ष हैं। जबकि भूतल में प्राध्यापकों के विभाग कक्ष और छात्रसंघ कार्यालय है। विभाग में करीब 1200 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं।
विज्ञापन

हर साल बरसात में भवन की छत पर पानी भर जाता है। इसके बाद यह कक्षों में टपकता है। कक्षों की छत से प्लास्टर झड़ने लगा है और फर्नीचर भी खराब हो रहा है। विभागाध्यक्ष महाविद्यालय प्रशासन से भवन की मरम्मत कराने की गुहार लगा चुके हैं लेकिन इस पर सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट
काशीपुर। महाविद्यालय प्रशासन स्वच्छ भारत मिशन पर ही पलीता लगा रहा है। भवन में शौचालयों में गंदगी जमा है। शौचालयों की सीटें टूटी पड़ी है। जिसमें छात्र-छात्राएं बाहर शौच जाने को मजबूर हो रहे हैं।

देखरेख के अभाव में वाटर कूलर लंबे समय से खराब पड़ा हुआ है। भवन में पेयजल तक की सुविधा नहीं है। जबकि महाविद्यालय प्रशासन छात्र-छात्राओं से सुविधा शुल्क लेने के बाद भी मूलभूत सुविधाएं नहीं दे पा रहा है।
कोट:
भवन के कक्षों में पानी भरने की जानकारी मिली है। भवन बहुत पुराना हो गया है। शीघ्र ही भवन की मरम्मत का कार्य शुरू किया जाएगा।
-डॉ. चंद्रराम, प्राचार्य, राधेहरि पीजी कॉलेज, काशीपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed