{"_id":"69b3106eb2520ffba00dcdf8","slug":"queues-for-cylinders-in-bajpur-commotion-rudrapur-news-c-235-1-ksp1002-140262-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: बाजपुर में सिलिंडर लेने के लिए लगी कतार, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: बाजपुर में सिलिंडर लेने के लिए लगी कतार, हंगामा
Fri, 13 Mar 2026 12:43 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 13 Mar 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
बाजपुर। मंडी समिति परिसर गोदाम बृहस्पतिवार दोपहर को सिलिंडरों से भरा एक ट्रक पहुंचा। यहां पहले से लंबी कतार लगी हुई थी। इस दौरान पहले सिलिंडर लेने की होड़ में वहां हंगामा हो गया। खबर मिलते ही एसडीएम डॉ. अमृता शर्मा, सीओ विभव सैनी, कोतवाल नरेश चौहान, पूर्ति नरीक्षक विपिन चंद पुलिस टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने उपभोक्ताओं को समझा कर शांत कराया। पुलिस की निगरानी में शाम तक एजेंसी से करीब 300 उपभोक्ताओं को सिलिंडरों दिए गए। आरोप है कि दो दिन से गैस की बुकिंग नहीं हो रही है। गैस एजेंसी के रामबाबू ने बताया कि सॉफ्टवेयर में खराबी होने के कारण बुकिंग नहीं हो पा रही थी। अब बुकिंग हो रही है। संवाद
विज्ञापन