फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Quality Improvement Workshop

मत्स्य बीजों की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नए शोध करें वैज्ञानिक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Quality Improvement Workshop
पंतनगर। जीबी पंत कृषि विवि के कुल सचिव डॉ. एके शुक्ला ने कहा है कि सफल मत्स्य पालन का आधार गुणवत्तायुक्त मत्स्य बीज हैं। उन्होंने मत्स्य वैज्ञानिकों का आह्वान किया कि मत्स्य बीजों की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर नवीन शोध एवं प्रयास करें।
विज्ञापन

शनिवार को राष्ट्रीय मत्स्य पालक दिवस के अवसर पर मत्स्य विज्ञान महाविद्यालय में हुए कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि डॉ. शुक्ला ने कहा कि राष्ट्रीय मत्स्य पालन कार्यक्रम का उद्देश्य मत्स्य उत्पादन को बढ़ावा देना है। खेती के साथ किए जाने वाले सह व्यवसायों में मत्स्य पालन अतिरिक्त आय के लिए किसानों की पहली पसंद है। अधिष्ठाता कृषि डॉ. एसके कश्यप ने कहा कि मत्स्य पालकों का योगदान देश की अर्थव्यवस्था में है। किसानों के लिए मत्स्य पालन व्यवसाय में अधिक संभावना है। कार्यक्रम को कार्यवाहक अधिष्ठाता मत्स्य विज्ञान डॉ. अमिता सक्सेना ने भी संबोधित किया। इस दौरान हुई प्रश्नोत्तरी में चंदन सिंह प्रथम, गौरव उपाध्याय द्वितीय और हरीश शर्मा तृतीय रहे। अतिथियों ने मत्स्य पालकों को मत्स्य बीजों का वितरण भी किया गया। वहां डॉ. एके उपाध्याय, डॉ. आशुतोष मिश्रा, डॉ. अनूप सचान आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed