{"_id":"6ad2781cf715ab35db01ab47","slug":"now-bikes-will-start-using-a-mobile-phone-instead-of-a-key-kashipur-news-c-8-hld1045-852312-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: अब चाबी से नहीं मोबाइल फोन से स्टार्ट होगी बाइक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: अब चाबी से नहीं मोबाइल फोन से स्टार्ट होगी बाइक
Sat, 17 Oct 2026 12:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 17 Oct 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। बाइक स्टार्ट करने के लिए अब चाबी की जरूरत नहीं होगी। मोबाइल फोन से बाइक का इग्निशन ऑन-ऑफ करने वाला स्मार्ट सिस्टम काशीपुर के राजकीय पॉलीटेक्निक के दो छात्रों ने तैयार किया है। इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग तृतीय वर्ष के छात्र कुमुद कुमार और मोहम्मद आसिफ सैफी ने इस मॉडल के जरिये इलेक्ट्रॉनिक्स और ऑटोमोबाइल तकनीक को जोड़कर स्मार्ट समाधान विकसित किया है।
छात्रों ने बताया कि कम लागत में तैयार इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य वाहन संचालन को आसान और सुरक्षित बनाना है। यह मॉडल उनकी तकनीकी समझ, नवाचार और व्यावहारिक इंजीनियरिंग कौशल को दर्शाता है। संस्थान के प्रधानाचार्य बीपी सिंह, शिक्षिका नेहा बोरा, मनमोहन, एसएस नेगी और ओमपाल सिंह ने छात्रों को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दीं।
--
ऐसे काम करता है सिस्टम
इस स्मार्ट इग्निशन सिस्टम में ओपन-सोर्स माइक्रोकंट्रोलर बोर्ड ऑर्डिनो यूनो और ब्लूटूथ मॉड्यूल का इस्तेमाल किया गया है। मोबाइल से भेजे गए कमांड को समझता है और रिले मॉड्यूल के माध्यम से इग्निशन सर्किट को चालू या बंद करता है। इसी सिस्टम से हेडलाइट, हॉर्न और इंडिकेटर को भी नियंत्रित किया जा सकता है। छात्रों के अनुसार भविष्य में इस मॉडल में की-लेस इग्निशन, यूजर ऑथेंटिकेशन और एंटी-थेफ्ट अलार्म जैसे फीचर भी जोड़े जा सकते हैं।