फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Crocodile park to open for tourists from November 1st

Udham Singh Nagar News: पर्यटकों के लिए एक नवंबर से खुलेगा क्रोकोडाइल पार्क

Sat, 17 Oct 2026 12:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 17 Oct 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Crocodile park to open for tourists from November 1st
खटीमा। इस बार क्रोकोडाइल पार्क के पर्यटकों के लिए एक नवंबर से खुलने की संभावना है। खकरा नाले में झाड़ियां की सफाई और पार्क हुए जलभराव के चलते इस क्रोकोडाइल पार्क को थोड़ा देरी से खोला जा रहा है।
विज्ञापन

सुरई रेंज में खकरा नाले पर दो किलोमीटर दायरे में फैला में प्रदेश का सबसे बड़ा क्रोकोडाइल पार्क है। वर्तमान में इस पार्क में करीब 150 मगरमच्छों के होने की संभावना है। सुरई रेंज के वन क्षेत्राधिकारी राजेंद्र सिंह मनराल ने बताया कि बरसात के मौसम में खकरा में बरसाती पानी के आने और झाड़ियों के उगने के कारण क्रोकोडाइल पार्क को बंद कर दिया था।
विज्ञापन

पार्क में जलभराव हो गया था। झाड़ियों को काटकर खकरा नाले को साफ करने का कार्य पूरा हो चुका है। उन्होंने बताया कि क्रोकोडाइल पार्क में खकरा नाले के किनारे सुरक्षा के लिहाज से जालियां लगाई गई हैं। पार्क में लकड़ियों के आकर्षक पुल बनाए गए हैं। पार्क में बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले और कैंटीन की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed