फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Quad in competition drew a huge crowd Tocn

ट्रैक्टर टोचन प्रतियोगिता में उमड़ी भारी भीड़

Sat, 02 Jan 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/खटीमा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/खटीमा। Updated Sat, 02 Jan 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन

गुरुनानक यूथ क्लब प्रातपपुर द्वारा आयोजित ट्रैक्टर टोचन प्रतियोगिता का शुभारंभ कांग्रेस के विधानसभा प्रत्याशी रहे देवेंद्र चंद ने किया। प्रतियोगिता में  क्षेत्र के बीस ट्रैक्टर चालकों ने प्रतिभाग किया। जिसका फाइनल मुकाबला समय की कमी के चलते शनिवार को आयोजित किया जाएगा। प्रथम पुरस्कार जीतने वाले को 21 हजार रुपए नकद दिया जाएगा।

विज्ञापन

प्रतापपुर इंटर कालेज में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ करने आए चंद ने कहा कि प्रतियोगिता बेहद रोमांचक है। ऐसी प्रतियोगिताओं से आस पास के ग्रामीणों में जहां भाईचारा बढ़ता है वहीं उनमें प्रतियोगिता की भावना भी प्रबल होती है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता सकारात्मक होनी चाहिए। इस बार जो प्रतियोगी रह जाएगा वह आगे और कड़ी मेहनत कर तैयारी करें। उन्होंने आयोजकों के प्रयास की सराहना की। टोचन प्रतियोगिता को देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ी इंटर कालेज का मुख्य भवन, आवासीय क्वाटर सब की छतें फुल थी। सबसे पहले कमेटी ने सभी ट्रैक्टरों का वेट कराया और सबका वेट एक समान कराया। प्रतियोगिता का रोमांच देखने लायक था। देखने वालों की भीड़ बैरीकेटिंग क्रास कर प्रतियोगिता स्थल तक घुस आयी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में दियूरी के बलदेव सिंह 855, बलखेड़ा के बलविंदर सिंह 1159, जितेंद्र सिंह प्रतापपुर 5560, बलदीप सिंह प्रतापपुर 3630 सेमीफाइनल में पहुंचे हैं। सेमीफाइन और फाइनल मुकाबला शनिवार को होगा। इस अवसर पर युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भुवन कापड़ी, ब्लाक प्रमुख दान सिंह राणा, युवा कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष हरीश बोरा, पूर्व प्रमुख भुवन राणा, रबीश भटनागर, ग्राम प्रधान सतपाल सिंह,  पूर्व प्रधान बलकार सिंह, अनमोल सिंह टुर्ना, सर्वजीत सिंह चंदी, बलदीप सिंह, गुरुप्रीत सिंह, गुरुसेवक सिंह, मनदीप सिंह, गुरुमोहन सिंह, सिमरन सिंह आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed