फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   pyara saja hai tera dwar bhawani

प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी...

Sat, 22 Oct 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Sat, 22 Oct 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
pyara saja hai tera dwar bhawani
लक्‍ख्‍ाा - फोटो : अमर उजाला

माता वैष्णो देवी ट्रस्ट के सौजन्य में बृहस्पतिवार रात आयोजित विशाल भगवती जागरण में भजन सम्राट लखबीर सिंह लक्खा ने मां के भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को इंटर कॉलेज मैदान में सजे भव्य विशाल भगवती जागरण का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य, उनकी पत्नी पुष्पा आर्या, उत्तराखंड सहकारी बैंक अध्यक्ष संजीव आर्य, नगर के प्रतिष्ठित डॉक्टर आरके अग्रवाल, ट्रस्ट अध्यक्ष अंकुर अग्रवाल ने संयुक्त रूप से मां भगवती की ज्योत प्रज्ज्वलित कर किया। 
विज्ञापन


लक्खा ने प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी..., मैया का चोला है रंगलाला, शेरा वाली का चोला है रंगलाला..., श्री राम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में... सहित अनेक भजन सुनाकर भक्ति रस से सरोबार कर दिया। लक्खा के सुपुत्र पन्ना गिल ने गणपति वंदना, गुरू वंदना और हरजीत मस्ताना ने भी अपनी मधुर आवाज से श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री आर्य ने लक्खा सहित अन्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। आर्य के सहयोग से दूसरी बार भव्य जागरण का सफल आयोजन होने पर ट्रस्ट की तरफ से आभार जताया गया। इस मौके पर डीएम चंद्रेश यादव, एसएसपी सैंथिल अबुदई, एएसपी कमलेश उपाध्यक्ष, राहुल गोयल, तिलकराज शर्मा, उपेंद्र चौधरी, संजीव बंसल, गगन मित्तल, सत्यवान गर्ग, राधे, दर्शन गोयल आदि थे।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed