फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   PWD started the work of filling potholes in Shanti Vihar.

Udham Singh Nagar News: लोनिवि ने शांति विहार में गड्ढे पाटने का काम किया शुरू

Thu, 30 Oct 2025 10:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 30 Oct 2025 10:22 PM IST
विज्ञापन
PWD started the work of filling potholes in Shanti Vihar.
रुद्रपुर। हर बार की तरह ही अमर उजाला की खबर का एक बार फिर जबरदस्त असर हुआ है। लोक निर्माण विभाग ने गड्ढों से छलनी सड़क पर गड्ढों को पाटना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

नगर के शांति विहार से छतरपुर को जोड़ने वाली पांच किमी लंबी सड़क गड्ढों से छलनी हो गई थी। इस सड़क का दो किमी का हिस्सा शहरी क्षेत्र में आता है। बीते 27 अक्तूबर को अमर उजाला ने लोनिवि के सचिव के शहरी क्षेत्र की सड़कों को गड्ढामुक्त होने के दावे का फैक्ट चेक करते हुए लोनिवि का दावा यहां भी फुस्स, शांति विहार की सड़क गड्ढों से हुई छलनी शीर्षक से प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी।
विज्ञापन

खबर का संज्ञान लेते हुए लोनिवि ने शांति विहार की गड्ढों से पटी सड़क पर पड़े गड्ढों को पैचवर्क के शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार को सड़क के काफी हिस्से में गड्ढों को पाटा जा चुका था। शेष हिस्से में गड्ढों को पाटने का काम जारी था।
विज्ञापन
विज्ञापन

-कोट:
छतरपुर-शांति विहार सड़क पर छतरपुर की ओर ग्रामीण क्षेत्र में पड़ने वाली सड़क के गड्ढे पहले ही पाट दिए थे। नगरीय क्षेत्र में पड़ने वाले शांति विहार में भी गड्ढे पाटे जा रहे हैं। शुक्रवार तक सभी गड्ढे पाट दिए जाएंगे। -केशव लाल, सहायक अभियंता लोनिवि प्रांतीय खंड रुद्रपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed