फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Punishment is done, hanging too soon

सजा तो हो गई, फांसी भी जल्द हो

Tue, 25 Jul 2017 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर Updated Tue, 25 Jul 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन

निठारी कांड के दोनों दोषियों को सीबीआई की विशेष अदालत द्वारा फांसी की सजा सुनाए जाने के निर्णय का लोगों ने स्वागत किया है। उनका कहना है कि निर्णय से देश की न्यायिक व्यवस्था पर लोगों का विश्वास बढ़ा है। महिला कल्याण समिति की हीरा जंगपांगी का कहना है कि खूनी खेल के खुलासे के 11 साल बाद असली गुनाहगार और ऊंची पहुंच रखने वाले कोठी के मालिक मोनिंदर सिंह पंधेर को फांसी की सजा सुनाने पर निठारी के पीड़ित परिवारों को संतोष जरूर मिला होगा, लेकिन सकून तब मिलेगी जब सजा पर अमल होगा। 

विज्ञापन


बंगाली सांस्कृतिक उत्थान समिति के अध्यक्ष आशुतोष राय ने कहा कि नौकर कोली को तो पहले भी फांसी की सजा सुनाई गई, मगर पंधेर को सीबीआई की कोर्ट ने मामले में फांसी की सजा सुनाकर देश की न्यायिक व्यवस्था पर लोगों का विश्वास बढ़ाया है। वरिष्ठ समाजसेवी नित्यानंद मंडल का कहना है कि इस तरह के अपराधियों की सजा पर तुरंत अमल होना चाहिए। भाजपा मंडल अध्यक्ष हिमांशु सरकार ने कहा कि अन्य मामले में भी सुनवाई तत्काल होनी चाहिए, ताकि ऐसे क्रूर दरिंदों को जल्दी उनके किये की सजा मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed