फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Public Representatives Create Uproar Against Smart Meters

Udham Singh Nagar News: स्मार्ट मीटर के विरोध में जनप्रतिनिधियों का हंगामा

Tue, 26 May 2026 12:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 26 May 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Public Representatives Create Uproar Against Smart Meters
जसपुर। जिपं सदस्य ने भाकियू के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर स्मार्ट मीटर के विरोध में प्रदर्शन कर धरना दिया। उन्होंने मांगों का एक ज्ञापन ऊर्जा निगम के ईई को देकर मीटर नहीं लगाए जाने की मांग की।
विज्ञापन


जिपं सदस्य चरनजीत सिंह सोमवार को भाकियू के यूथ ब्लॉक अध्यक्ष अमनप्रीत सिंह और जगजीत सिंह भुल्लर के साथ ऊर्जा निगम के कार्यालय पहुंचे। उन्होंने यहां कार्यालय में ईई के नहीं होने पर पहले हंगामा किया। इसके बाद कार्यालय में तालाबंदी कर परिसर में धरने पर बैठ कर प्रदर्शन और नारेबाजी की।
विज्ञापन

निगम के ईई गोविंद सिंह कार्की के वहां पहुंचने पर जिपं सदस्य ने पांच सूत्री मांगों का एक ज्ञापन दिया। इसमें उन्होंने स्मार्ट मीटर लगाना बंद किए जाने, पहले से लगे घरों में पूराने मीटर लगाने, उपभोक्ताओं पर लगी पेनल्टी को माफ किए जाने, गरीबों को आसानी से नए कनेक्शन देने और किसानों के ट्यूबवेल की बिजली निशुल्क किए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed