फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Protest over Liquor shop

Udham Singh Nagar News: अवैध शराब के खिलाफ सड़क पर उतरीं महिलाएं

Mon, 19 May 2025 12:49 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 19 May 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Protest over Liquor shop
गदरपुर के अहमदनगर में प्रदर्शन करतीं महिलाएं।  - फोटो : Samvad
गदरपुर। ग्राम पंचायत खानपुर पश्चिम के ग्राम अहमदनगर काॅलोनी में बिकने वाली कच्ची शराब के खिलाफ महिलाएं सड़क पर उतर गईं। उन्होंने विरोध प्रदर्शन कर कच्ची शराब बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

भाजपा महिला मोर्चा की जिला मंत्री कंचन सिंह के नेतृत्व में रविवार को महिलाएं ग्राम अहमदनगर कालोनी में एकत्र हुईं। उन्होंने विरोध प्रदर्शन करते हुए ग्रामीण क्षेत्र में बिकने वाली कच्ची शराब पर रोक लगाने की मांग की। महिलाओं का कहना था कि शराब के नशे में चूर होकर पुरुष आए दिन घर की महिलाओं के साथ मारपीट करते हैं। उनका कहना था कि अगर पुलिस कच्ची शराब को बंद नहीं कर पाती है तो महिलाएं खुद शराब कारोबारियों को पकड़कर पुलिस को सौंपेंगी। वहां चंद्रा गौतम, कलावती, सूरजमुखी, आशा, सूरज, मिथलेश, पिंकी, अनिता आदि थीं। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed