फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Protest over illegal Mining

Udham Singh Nagar News: अवैध खनन के खिलाफ नूरपुर के ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

Tue, 29 Aug 2023 12:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 29 Aug 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Protest over illegal Mining
रुद्रपुर। बाजपुर के ग्राम नूरपुर में खेतों में हो रहे अवैध खनन से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट पर सांकेतिक प्रदर्शन किया और डीएम को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

डीएम उदयराज सिंह को दिए ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा कि नूरपुर में स्वतंत्रता संग्राम सैनानी, पूर्व सैनिकों के साथ ही वर्तमान सेवा में कार्यरत सैनिक परिवार रहते हैं। कोसी और अर्जुन नाले के समीप होने की वजह से यह गांव कईं सालों से बाढ़ की चपेट में आ रहा है। कहा कि वर्ष 2003 में हाईकोर्ट ने गांव में कुमाऊं मंडल विकास निगम का खनन पट्टा निरस्त किया था। इसके बावजूद गांव के उत्तर दिशा में स्टोन क्रशर स्थापित हो चुका है। जिसके चलते क्रशर की आड़ में ग्राम नूरपुर में भूमिधरों की जमीन पर अवैध खनन चल रहा है। इस साल कोसी नदी और अर्जुन नाले की बाढ़ में काफी किसानों की धान और गन्ने की फसल नष्ट हो गई है और गांव की आबादी को भी खतरा हो चुका है। इसकी सूचना 28 जुलाई को एसडीएम बाजपुर को दी जा चुकी है। वहां पर हरीश चंद्र, कल्याण सिंह, राजेश ठाकुर, अजय ठाकुर, तेजेंद्र भंडारी, विक्रम ठाकुर, रतन सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed