{"_id":"65171bf929c51ecedf0feee4","slug":"protest-over-encroachment-demolition-drive-kashipur-news-c-235-1-ksp1002-3472-2023-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: निगम-प्रशासन की कार्रवाई पर व्यापारियों ने खोला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: निगम-प्रशासन की कार्रवाई पर व्यापारियों ने खोला मोर्चा
Sat, 30 Sep 2023 12:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 30 Sep 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर नगर निगम गेट के बाहर नारेबाजी करते व्यापारी। संवाद
अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर फूटा व्यापारियों का गुस्सा, विरोध में दुकान बंद कर सड़क पर उतरे व्यापारी, प्रदर्शन कर की नारेबाजी
काशीपुर। अतिक्रमण हटाने पहुंची निगम और प्रशासन की टीम को व्यापारियों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। व्यापारियों ने नगर निगम गेट पर प्रर्दशन कर जमकर नारेबाजी की। कार्रवाई आधे में ही रोक निगम कार्यालय पहुंची टीम ने व्यापारियों को वार्ता के लिए बुलाया। यहां समस्याएं सुनकर निगम और प्रशासन ने व्यापारियों को उचित समाधान निकालने का आश्वासन दिया।
नगर आयुक्त विवेक राय, एसएनए यशवीर सिंह राठी और एसडीएम अभय प्रताप सिंह की टीम जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ शुक्रवार दोपहर बाद मुख्य बाजार में अतिक्रमण हटाने पहुंची। उन्होंने दुकानों के आगे तक लगाए गए सामानों को जेसीबी की मदद से ट्रॉली में भरने के साथ चालानी कार्यवाही भी शुरू कर दी। कार्रवाई से आक्रोशित व्यापारियों ने अपने-अपने प्रतिष्ठान के शटर बंद कर टीम के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
व्यापारियों ने निगम गेट पर बैठकर रास्ता बंद कर प्रदर्शन भी किया। व्यापारियों के रोष को देखते हुए अधिकारी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई बीच में ही रोक कर निगम कार्यालय पहुंचे। इसके बाद व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रभात सहानी के नेतृत्व में व्यापारी निगम सभागार में प्रशासन से वार्ता करने पहुंचे।
विज्ञापन
व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रभात सहानी ने कहा कि व्यापारी कई सालों से निगम को टैक्स और किराया दे रहे हैं। लेकिन बाजार में व्यापारियों के लिए न तो पानी और न ही शौचालय की व्यवस्था है। साथ ही पार्किंग की जगह नहीं होने के चलते व्यापारियों को अपने वाहनों की सुरक्षा के लिए दुकानों के आगे ही वाहन खड़े करने पड़ते हैं। यदि निगम अपनी जमीन पर पार्किंग व्यवस्था उपलब्ध कराकर व्यापारियों के पास बना दें तो दुकानों के आगे वाहन नहीं खड़े होंगे। उन्होंने अतिक्रमण को लेकर व्यापारियों के साथ बैठक कर इस समस्या के समाधान की मांग की।
उधर बैठक के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने भी अपना पक्ष रखते हुए व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। वहां पर तहसीलदार युसूफ अली, दीपक बाली, राजू सेठी, राजीव सेतिया, जतिन नरूला, अमन बाली, पवनीत सिंह, सिद्धांत चौहान आदि थे।
10 हजार रुपये का चालान काटने पर हुआ विरोध
हुआ यूं कि अभियान के दौरान किसी ने एक दुकानदार का 10 हजार रुपये के चालान काटने की बात कही। जो बात फैलने के बाद व्यापारियों का गुस्सा भड़क गया। जब इस संबंध में नगर आयुक्त विवेक राय और एसडीएम अभय प्रताप सिंह से जानकारी की गई तो उन्हें इस बात को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने बताया कि पांच हजार से अधिक किसी पर चालानी कार्यवाही नहीं हुई है। जो लोग अफवाह फैला रहे हैं उनसे बचने की जरूरत है।
आखिर क्यों हो रही है अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई
काशीपुर। नगर निगम क्षेत्र के महाराणा प्रताप चौक से मोहल्ला किला बाजार तक और मुख्य चौराहा रतन सिनेमा रोड से किला बाजार तक अतिक्रमण को लेकर कासिफ अली बनाम एसडीएम व नगर आयुक्त और मनोज कौशिक बनाम एसडीएम व नगर आयुक्त को जिम्मेदार ठहराते हुए हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की हुई है। इसमें कहा गया है इन दोनों मार्गों पर दुकानदारों ने नाली के बाहर अतिक्रमण कर रखा है। इसके तहत नगर निगम व प्रशासन समय-समय पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर चालानी कार्रवाई कर रहा है।
कोट.......
प्रशासन व नगर निगम प्रशासन संयुक्त रूप से अतिक्रमण हटाओ अभियान चला रहा है। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है। जो भविष्य में जारी रहेगी। किसी भी दुकानदार को अकारण परेशान नहीं किया जाएगा। वहीं यदि किसी भी व्यापारी संगठन को दिक्कत है तो वह उनसे सीधे संपर्क कर सकता है। - विवेक राय, नगर आयुक्त नगर निगम काशीपुर।