फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Protest over at Sultanpurpatti

नगर पंचायत अधिकारियों ने जूस पिलाकर खत्म कराई भूख हड़ताल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Protest over at Sultanpurpatti
सुल्तानपुर पट्टी में भूख हड़ताल पर बैठे परिवार को जूस पिलाकर हड़ताल खत्म करवाते पालिका अधिकारी। - फोटो : KASHIPUR
सुल्तानपुर पट्टी। नगर पंचायत के अधिकारियों/कर्मचारियों पर फर्जी हाउस टैक्स बनाने का आरोप लगाने वाले परिवार ने मंगलवार को अपनी भूख हड़ताल समाप्त कर दी। इससे पूर्व परिवार ने कार्यालय परिसर में जमकर हंगामा काटा। नगर पंचायत अधिकारियों ने परिवार को जल्द ही कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

मोहल्ला शिवनगर निवासी नत्थू सिंह ने सोमवार को अपनी पत्नी विमला, बहू लीलावती और दो पोतों के साथ नगर पंचायत परिसर में भूख हड़ताल शुरू कर दी थी। इधर, मंगलवार को नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी जीएस सुयाल ने हाउस टैक्स को निरस्त कर दिया था लेकिन नत्थू सिंह ने हाउस टैक्स अपने नाम पर दर्ज करने की मांग की। इसे लेकर पूरे परिवार ने हंगामा शुरू कर दिया और अधिकारियों को खरी खोटी सुनाई। विरोध करने पर लीलावती जमीन पर लेट गई। सूचना पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और पूरे परिवार को समझाया। नगर पंचायत अध्यक्ष, ईओ और जनप्रतिनिधियों ने आपस में बात की और अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने नत्थू सिंह को एक महीने से पहले मामले में कागजी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके बाद लीलावती को जूस पिलाकर पूरे परिवार को घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed