{"_id":"6b0689f074743e26e301bd7c","slug":"mla-tilakraj-behad-sat-on-a-24-hour-protest-at-the-entrance-gate-of-the-dm-office-rudrapur-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुद्रपुर: डीएम कार्यालय के प्रवेश गेट पर 24 घंटे के धरने पर बैठे विधायक बेहड़, नगला पैदल मार्ग खोलने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रपुर: डीएम कार्यालय के प्रवेश गेट पर 24 घंटे के धरने पर बैठे विधायक बेहड़, नगला पैदल मार्ग खोलने की मांग
Wed, 25 Nov 2026 12:41 PM IST
Heera
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
Published by: Heera
Updated Wed, 25 Nov 2026 12:41 PM IST
सार
किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ डीएम कार्यालय के प्रवेश गेट पर 24 घंटे के धरने पर बैठे हैं। उनकी मांग है कि महाराणा प्रताप चौक फाटक पर अंडरपास बने और नगला पैदल मार्ग पुनः खोला जाए।
विज्ञापन
डीएम कार्यालय के प्रवेश गेट पर 24 घंटे के धरने पर बैठे विधायक बेहड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ रुद्रपुर डीएम कार्यालय के प्रवेश गेट पर समर्थकों संग 24 घंटे के धरना पर बैठ गए हैं। उनकी मांग है कि किच्छा महाराणा प्रताप चौक के निकट रेलवे फाटक पर अंडरपास का निर्माण कराया जाए और नगला पैदल आवागमन मार्ग को पुन: खोला जाए।
विज्ञापन
विधायक का कहना है कि रेलवे फाटक दिन में कई बार बंद होने से लोगों को घंटों जाम में फंसना पड़ता है। स्कूली बच्चों, मरीजों, व्यापारियों और रोजाना आवागमन करने वालों को भारी परेशानी होती है। अंडरपास बनने से इस समस्या का स्थायी समाधान होगा। वहीं नगला पैदल मार्ग बंद होने से लोगों को लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
उनका कहना है कि वह 2015 से इस मांग को उठा रहे। तब डीआरएम के समक्ष मध्यस्थता हुई। जिसमें मांगें मानने की बात हुई। लेकिन असर नहीं हुआ।
