फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   protest of traders due to not getting shops despite paying money in Metropolis Mall of Rudrapur

रुद्रपुर में जोरदार प्रदर्शन: पुलिस और व्यापारी आमने-सामने, मॉल के गेट पर बैठकर दिया धरना; जानिए पूरा मामला?

Thu, 25 Jul 2024 11:15 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 25 Jul 2024 11:15 AM IST
सार

रुद्रपुर के मेट्रोपॉलिश मॉल में रुपये देने के बावजूद दुकानें नहीं मिलने से खड़ा व्यापारी मॉल में तालाबंदी पर अड़े हुए है। एसएचओ पंतनगर के समझाने के बावजूद व्यापारी मानने को तैयार नहीं है।

विज्ञापन
protest of traders due to not getting shops despite paying money in Metropolis Mall of Rudrapur
रुद्रपुर में व्यापारियों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुद्रपुर में रुपये देने के बाद भी सुपरटेक कंपनी के मेट्रोपोलिस मॉल में दुकानें नहीं देने से नाराज व्यापारियों ने बेमियादी धरने के दूसरे दिन मॉल का मुख्य गेट बंद कर दिया। उन्होंने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मॉल के दुकानदारों और कर्मचारियों के लिए गेट खुला रहा। करीब चार घंटे बाद कंपनी के मार्केटिंग मैनेजर के लिखित आश्वासन पर व्यापारियों ने आंदोलन स्थगित कर दिया।

विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह नौ बजे प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा की अगुवाई में व्यापारी ने मेट्रोपोलिस मॉल के मुख्य गेट को बंद कर धरने पर बैठ गए। इससे माल प्रबंधन में अफरातफरी मच गई। पंतनगर एसएचओ मनोज रतूड़ी और सिडकुल चौकी इंचार्ज प्रदीप कुमार ने व्यापारियों को समझाने की कोशिश की लेकिन वे नहीं माने।

विज्ञापन

इस दौरान एसएचओ ने कंपनी के स्थानीय अधिकारियों के साथ ही दिल्ली में मौजूद अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता की। कई बार वार्ताओं का दौर चला। इस दौरान मॉल के भीतर शोरूम में काम करने वाले कर्मचारियों में संशय का माहौल बना रहा। हालांकि व्यापारियों ने मॉल के अंदर दुकानों को खुलने से नहीं रोका।

विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारी राजेश चावला ने कहा कि वे दुकान के लिए 90 फीसदी रुपये दे चुके हैं। अब कंपनी की ओर से उन पर उल्टा ब्याज लगा दिया गया। इस मनमानी के खिलाफ वे आंदोलित हैं। इधर आंदोलन का दबाव बढ़ने पर मार्केटिंग मैनेजर सुमित पांडे ने तीन बड़े मामलों को 31 जुलाई और अन्य मामलों को 15 अगस्त तक निस्तारित करने का लिखित में आश्वासन दिया। इस पर व्यापारियों ने आंदोलन खत्म कर दिया। व्यापार मंडल अध्यक्ष जुनेजा ने चेताया कि अगर वादाखिलाफी की गई तो आमरण अनशन किया जाएगा। वहां पर महामंत्री मनोज छाबड़ा, कोषाध्यक्ष संदीप राव, विनोद चावला, राजेश कामरा, मनीष गोस्वामी, हरविंदर सिंह विर्क, साहब सिंह, संजीत बेदी, विकास बाठला सहित अनेक मौजूद रहे।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed