फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   protest in support of bajwa

बाजवा के समर्थन में किया प्रदर्शन

Wed, 09 Mar 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Wed, 09 Mar 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
protest in support of bajwa
बाजवा के समर्थन में किया प्रदर्शन - फोटो : Amar Ujala

भाजपा नेता जगतार सिंह बाजवा पर दर्ज किये गये मुकदमे को खारिज करने की मांग को लेकर पंजाबी समाज के लोगों ने प्रदर्शन कर नायब तहसीलदार प्रताप राम आर्य को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। 

विज्ञापन


आरोप है कि जगतार सिंह बाजवा ने जेएनयू मामले में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ टिप्पणी की थी। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दिया। 

मंगलवार को पंजाबी समाज के दर्जनों लोग एकत्र होकर जुलूस की शक्ल में मुख्य मार्ग से एसडीएम कोर्ट पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि जेएनयू में जाकर राष्ट्र विरोधी तत्वों का साथ देने वाले कांग्रेस राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज कर सलाखों के पीछे डाला जाना चाहिए। 
विज्ञापन


बाजवा पर राजनैतिक साजिश के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। वहां ज्ञानी हरदयाल सिंह, बाबा जगजीत सिंह, प्रताप सिंह, गुरमुख सिंह, दलजीत सिंह गिल, जगजीत सिंह, जोगेंद्र सिंह, मंजीत सिंह ‘राजू’, सुखचैन सिंह आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed