फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Protest Hospital

Udham Singh Nagar News: जिला अस्पताल के कक्ष सेवक का हाथ तोड़ा, हंगामा

Fri, 24 Feb 2023 12:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 24 Feb 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Protest Hospital
प्रदर्शन करने कक्ष सेवक
रुद्रपुर। जिला अस्पताल के कक्ष सेवक (वार्ड ब्वॉय) के साथ सफाई सुपरवाइजर ने मारपीट कर दी। विरोध में चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ के बैनर तले सभी कक्ष सेवक धरने पर बैठ गए। घायल कक्ष सेवक ने मारपीट और गालीगलौज का आरोप लगाया। जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक ने सिडकुल पुलिस चौकी में तहरीर दी है।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे सिडकुल चौकी प्रभारी पंकज कुमार और सिपाहियों ने कक्ष सेवकों को समझाया लेकिन वे धरने पर बैठे रहे। कक्ष सेवक बिशनदत्त उपाध्याय ने बताया कि बुधवार को वह ड्यूटी पर थे। सफाई सुपरवाइजर मेडिकल के कार्य से पहुंचे। उन्होंने मेडिकल के दस्तावेजों में गड़बड़ी की आशंका व्यक्त की तो वह भड़क उठे और मारपीट कर दी। आरोप है कि उनका हाथ मरोड़ दिया। जिसका उन्हें प्राथमिक इलाज भी कराना पड़ा।
विज्ञापन

कक्ष सेवकों ने आरोपी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की। इधर, चौकी इंचार्ज ने प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरके सिन्हा के समक्ष दोनों पक्षों को बुलाकर समझौता कराने का प्रयास भी किया लेकिन वे नहीं माने। प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक ने चौकी में तहरीर दी है। पंतनगर के सीओ तपेश चंद ने बताया कि जांच के बाद केस दर्ज किया जाएगा। वहां पर चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष कैलाश चंद्र जोशी, जिला मंत्री भूपाल सिंह शाह, जान मोहम्मद, एसपी सिंह, धर्मपाल, नवल, अनिल पांडेय, नवल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरने से मरीज व तीमारदार रहे परेशान
रुद्रपुर। कक्ष सेवकों के करीब तीन घंटे चले कार्य बहिष्कार से अस्पताल के वार्डों में भर्ती मरीज व तीमारदार परेशान रहे। वह अपने विभिन्न कार्यों को लेकर कक्ष सेवकों को बुलाते रहे लेकिन सेवक धरने पर बैठे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed