{"_id":"6064c2dd8ebc3ecc5f0d14f9","slug":"protest-for-open-jim-bazpur-news-hld420080376","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी में बने ओपन जिम के विरोध में आए किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी में बने ओपन जिम के विरोध में आए किसान
विज्ञापन
बाजपुर मंडी समिति सचिव आर्य का घेराव करते किसान।
- फोटो : BAZPUR
बाजपुर। मंडी समिति परिसर के पंत पार्क में ओपन जिम स्थापित किए जाने से नाराज किसानों ने हंगामा कर मंडी सचिव का घेराव किया। किसानों ने 15 दिन के भीतर ओपन जिम हटाने की मांग की।
बुधवार को किसान ओपन जिम पहुंचे। उन्होंने हंगामा कर पंत पार्क में बनाए गए ओपन जिम का विरोध किया। इस बीच पहुंचे मंडी सचिव केसी आर्य का घेराव किया।
सचिव से 15 दिन के भीतर ओपन जिम के अंतर्गत लगाई गई मशीनों को हटाने की मांग की। कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। किसानों का आरोप है कि मंडी समिति परिसर में दूरभाष केंद्र, बिजलीघर, गैस गोदाम सहित अन्य दफ्तर बनाए गए हैं जिससे मंडी को खत्म करने की साजिश रची जा रही है। वहां किसान सेवक अजीत प्रताप सिंह रंधावा, प्रताप संधू, विजेंद्र डोगरा, विक्रम कपूर, सर्वजीत सिंह, राणा रंजोत सिंह, जसपाल सिंह, हरपाल सिंह, गुरमीत सिंह पिंकू आदि थे।
इधर सामाजिक कार्यकर्ता अमित सैनी ने बताया कि मंडी के पंत पार्क में ओपन जिम विधिक रूप से स्थापित किया गया है। पॉलीप्लेक्स कार्पोरेशन कंपनी ने सीएसआर फंड से मशीन उपलब्ध कराई है। इससे कोई कार्य प्रभावित नहीं हो रहा है।