फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Protest for Electricity breakdown

अघोषित बिजली कटौती पर फूटा व्यापारियों का गुस्सा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Protest for Electricity breakdown
रुद्रपुर। शहर में हो रही अघोषित बिजली कटौती पर व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने ऊर्जा निगम के इंजीनियर का घेराव कर बिजली आपूर्ति सुचारु रखने की मांग की। चेतावनी दी कि अघोषित बिजली कटौती का सिलसिला नहीं थमा तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय जुनेजा की अगुवाई में व्यापारी नवोदय ऊर्जा निगम कार्यालय में पहुंचे। उन्होंने इंजीनियर प्रदीप बिष्ट का घेराव करते हुए कहा कि पिछले 50 दिनों से बाजार बंद है। अब बाजार खुला तो बिजली कटौती हो रही है। इससे कारोबार प्रभावित हो रहा है। कहा कि ऊर्जा निगम लाइनों की मरम्मत समय-समय पर करता है। इसके बाद भी मनमाने ढंग से बिजली कटौती की जा रही है। ऊर्जा निगम के इंजीनियर ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि कटौती को कम करने के प्रयास किए जाएंगे। वहां महामंत्री हरीश अरोरा, अनिल रावत, आकाश भुसरी, कपिल सचदेवा, जयप्रकाश गौतम, विक्की सियाना, मनीष गोस्वामी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed