{"_id":"6400f182a4cfd90a360b8574","slug":"protest-congress-rudrapur-news-c-8-1-70385-2023-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: महंगाई पर गुस्सा फूटा, सरकार का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: महंगाई पर गुस्सा फूटा, सरकार का पुतला फूंका
Fri, 03 Mar 2023 12:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 03 Mar 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सितारगंज। रसोई गैस के दामों में हुए इजाफे के खिलाफ कांग्रेस मुखर हो गई है। कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर केंद्र सरकार का पुतला फूका। कांग्रेसियों ने कहा कि केंद्र सरकार आमजन को राहत देने के बजाय महंगाई को बढ़ावा दे रही है।
बृहस्पतिवार को कांग्रेसी नगर के मुख्य चौराहा पहुंचे और गैस के दामों में बढ़ोतरी के विरोध में नारेबाजी करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने कहा कि घरेलू गैस के दाम सौ रुपये प्रति किलो के करीब पहुंच गया है, जबकि व्यावसायिक गैस के दाम सौ रुपये का आकड़ा पार चुका है। इससे गृहणियों के रसोई का बजट लगातार बिगड़ता जा रहा है। वहीं व्यावसायिक सिलेंडर महंगे होने से बाजार में महंगाई बढ़ती जा रही है। इसका खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने गैैस के दामों में बढ़ोतरी वापस लेने और पूर्व की भांति उपभोक्ताओं को सब्सिडी देने की मांग की। वहां नगर अध्यक्ष सरताज अहमद, ब्लॉक अध्यक्ष हरप्रीत सिंह, शक्तिफार्म ब्लॉक अध्यक्ष उत्तम आचार्य, रामनगीना प्रसाद, सुमिंदर यादव, शाकिर अली, मुख्त्यार अहमद, जिलानी अंसारी, वसीम मियां, जानकी कोहली, सरस्वती बाला आदि थे।
रसोई गैस के दाम बढ़ने के विरोध में फूंका सरकार का पुतला
रुद्रपुर। रुद्रपुर में कार्यवाहक महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डीडी चौक पर प्रदर्शन कर केंद्र सरकार का पुतला फूंका। वक्ताओं ने कहा कि मोदी सरकार लगातार गैस सिलिंडरों की कीमतें बढ़ा रही है, जिससे आम लोगों का जीना मुहाल हो गया है। पहले सिलिंडरों के दामों को लेकर भाजपा कार्यकर्ता हो हल्ला करते थे। आज उनकी ही सरकार ने गैस सिलिंडर के दाम 1123 के ऊपर पहुंचा दिए हैं। महंगाई घटाने का वादा कर सत्ता पाने वाले लोग आज दिन प्रतिदिन दाम बढ़ाकर जनता पर बोझ डालने का काम कर रहे हैं। आगामी चुनाव में ऐसी जनविरोधी सरकार को सत्ता से बाहर कर सबक सिखाने की जरूरत है। वहां महिला महानगर अध्यक्ष मोनिका ढाली, सुनील आर्या, सतीश कुमार, योगेश चौहान, उमा सरकार, प्रीति साना, सपना गिल, पार्वती आदि थे।