फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Protest by Roadways Staff Union in Us Nagar

वेतन न मिलने पर भड़के कर्मचारी, बसों का संचालन प्रभावित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 01:53 AM IST
विज्ञापन
Protest by Roadways Staff Union in Us Nagar
रोडवेज डिपो के गेट पर वेतन की मांग को लेकर नारेबाजी करते कर्मचारी। - फोटो : KASHIPUR
रुद्रपुर। तीन महीने का वेतन नहीं मिलने पर आक्रोशित रोडवेज कर्मचारियों ने शनिवार को रुद्रपुर रोडवेज कार्यशाला में प्रदर्शन कर नारेबाजी की। उन्होंने परिवहन मुख्यालय पर कर्मचारियों की उपेक्षा का आरोप लगाया। प्रदर्शन के दौरान करीब डेढ़ घंटे तक बसों का संचालन प्रभावित रहा। इससे यात्रियों को काफी दिक्कतें हुईं।
विज्ञापन

रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के बैनर तले प्रदर्शन करते हुए कर्मचारियों ने कहा कि तीन महीने से वेतन न मिलने के कारण उनकी आर्थिक स्थिति दयनीय हो चुकी है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द वेतन जारी नहीं हुआ तो व्यापक स्तर पर आंदोलन शुरू किया जाएगा। वहां शाखा मंत्री इमरान खान, चरणजीत सिंह, रविंद्र यादव, संतोष गिल, कुंवरपाल सिंह, विनीत पाठक, रमाशंकर, प्रमोद पांडेय आदि थे। इधर रोडवेज कर्मियों के सुबह नौ से करीब 10 बजे तक विरोध प्रदर्शन के चलते करीब डेढ़ घंटे तक बसों का संचालन प्रभावित रहा। स्टेशन परिसर में यात्री बसों का संचालन शुरू होने के इंतजार में भटकते नजर आए। बाद में बसों का संचालन शुरू होने पर सीटों के लिए यात्रियों में मारामारी रही। बस स्टेशन प्रभारी ब्रहमानंद ने कहा कि वेतन की मांग के लिए कर्मचारियों का करीब एक घंटे तक प्रदर्शन जारी रहा। बसों का संचालन दुरुस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन

एसीपी कटौती और वेतन की मांग के लिए प्रदर्शन
काशीपुर। एसीपी की मद में किए गए अतिरिक्त भुगतान की रिकवरी के लिए नोटिस भेजे जाने और तीन माह के वेतन की मांग के लिए रोडवेज कर्मचारी संयुक्त मोर्चे ने डिपो गेट पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। उन्होंने वेतन जल्द नहीं मिलने पर 21 फरवरी से एक घंटे का कार्य बहिष्कार करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवहन निगम की ओर से विशेष ऑडिट के नाम पर कर्मियों का वेतन कम किया जा रहा है। कर्मियों को एसीपी की मद में किए गए अधिक भुगतान की रिकवरी के लिए नोटिस भी दिए जा रहे हैं। कर्मियों को दिसंबर से अब तक वेतन भुगतान भी नहीं हो सका है। इसके विरोध में कर्मचारी यूनियनों के पदाधिकारियों ने डिपो गेट पर प्रदर्शन कर निगम प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के शाखा मंत्री अनवर कमाल ने कहा कि वेतन विसंगतियां खत्म करते हुए कर्मियों को पूर्व की भांति वेतन दिया जाए। कर्मियों को पिछले तीन माह से वेतन नहीं मिलने से बैंक ऋण की किश्तें जमा नही कर पा रहे है। वहां मनोहर लाल, मो. तासिम, अफजाल हुसैन, दीपक जोशी, शैलेंद्र पवार, रामचंद्र सिंह, सुमित बिष्ट, रघुवीर सिंह, छतरपाल, हफीज अहमद, अजय कुमार, जयपाल सिंह, मुकेश आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed