फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Protest Against Police

हिंजामं ने फूंका पुलिस प्रशासन का पुतला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Protest Against Police
जसपुर में पुलिस प्रशासन का पुतला फूंकते हिजामं कार्यकर्ता। - फोटो : KASHIPUR
जसपुर। अनुसूचित जाति के युवक को बंधक बनाकर मारपीट करने के आरोपियों के खिलाफ डेढ़ माह बाद भी कार्रवाई न होने का आरोप लगाते हुए हिंदू जागरण मंच ने पुलिस प्रशासन का पुतला फूंका। सोमवार को कार्यकर्ताओं ने जीजीआईसी तिराहे तक जुलूस निकालकर कहा कि 18 सितंबर को ग्राम रेहमापुर निवासी पुष्पेंद्र सिंह को ग्राम गूलरगोजी निवासी नईम और उसके साथियों ने बंधक बनाकर मारपीट की थी। उन्होंने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया था। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मंच के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण सिंह बोरा ने चेतावनी दी यदि चार नवंबर तक कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। वहां पर आशीष चौबे, गुरनाम सिंह, मुकेश चौहान, बृजेश शर्मा, राजू ठाकुर ,गोपाल सिंह, राजवीर सिंह, अजय कुमार रजत कुमार, कौशल सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed