फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Protest against inflation

कांग्रेसियों ने दोपहिया वाहनों के साथ किया पैदल मार्च

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
Protest against inflation
रुद्रपुर के अटरिया रोड में मंहगाई के खिलाफ मार्च निकालते कांग्रेसी। - फोटो : RUDRAPUR
देश में महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों में मूल्यवृद्धि के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दोपहिया वाहनों के साथ पैदल मार्च किया। उन्होंने केंद्र सरकार पर महंगाई रोकने में असफल होने आरोप लगाया।
विज्ञापन

रविवार को पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष संदीप चीमा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पुलिस लाइन गेट पर एकत्र हुए। उन्होंने बाइक और स्कूटी के साथ अटरिया पुल तक पैदल मार्च किया। इस दौरान महंगाई को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस शासन काल में 50 रुपये लीटर बिकने वाला पेट्रोल आज 90 रुपये में बिक रहा है। रसोई गैस के दाम 350 से बढ़कर आज 800 रुपये से अधिक हो गए हैं। कहा कि जनता आने वाले चुनाव में केंद्र की सरकार को जवाब जरूर देगी। वहां प्रदेश सचिव नंदलाल, नगर महामंत्री अर्जुन विश्वास, राघव सिंह, सूरज ठाकुर, विजयवीर, नईम अहमद, सौरभ, अमन आदि थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed