फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Protest against government.

प्रदेश सरकार पर भड़के फार्मासिस्ट व लैब टैक्नीशियन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Protest against government.
रुद्रपुर जिला अस्पताल में काला फीता बांधकर ड्यूटी करते लैब टैक्नीशियन। - फोटो : RUDRAPUR
जिला अस्पताल के फार्मासिस्ट और लैब टैक्नीशियन ने लंबित मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ रोष प्रकट किया। फार्मासिस्ट ने विरोध स्वरूप से दूसरे दिन बुधवार को भी दो घंटे कार्यबहिष्कार किया। लैब टैक्नीशियन ने लगातार तीसरे दिन काला फीता बांधकर ड्यूटी की।
विज्ञापन

सुबह आठ से 10 बजे तक फार्मासिस्ट ने ओपीडी ड्यूटी का बहिष्कार किया। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष बीएन बेलवाल ने कहा कि फार्मासिस्ट संवर्ग का पुनर्गठन, सेवा नियमावली को प्रख्यापित किए जाने व एसीपी का लाभ आदि मांगे लंबित हैं।
विज्ञापन

इसके विरोध में 25 अक्तूबर तक लगातार दो घंटे कार्य बहिष्कार किया जाएगा। वहां पर पीएस राणा, डीएस शर्मा, एचसी पंत आदि थे। इधर, उत्तराखंड मेडिकल लैब टेक्नीशियन के बैनर तले सात सूत्री मांगों को लेकर लैब टेक्नीशियन ने काला फीता लगाकर ड्यूटी की। उन्होंने प्रदेश सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाया। वहां पर जेएल चौधरी, महेंद्र चौधरी, जितेंद्र सिंह, पुनीत माथुर आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खटीमा। यहां फार्मासिस्ट एसोसिएशन के जिला महामंत्री आरएस रौतेला ने कहा कि 25 अक्तूबर तक दो घंटे का कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। कार्य बहिष्कार में डॉ. जेके पंत, केएस वल्दिया, एनके गोस्वामी, हरेंद्र राणा, मंजू आर्य, पीएस धामी, राजीव वर्मा, लखविंदर सिंह आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed