फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   proposal to stop salary.

बोर्ड बैठक में कर अधीक्षक व निरीक्षकों का एक माह का वेतन रोकने का प्रस्ताव पारित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
proposal to stop salary.
काशीपुर निगम की बोर्ड बैठक में टैक्स के बारे में जानकारी लेते मेयर, एसएनए। - फोटो : KASHIPUR
नगर निगम बोर्ड बैठक में वसूली में शिथिलता को लेकर कर विभाग के अधिकारी मेयर और पार्षदों के निशाने पर रहे। बोर्ड ने एकमत से कर विभाग के तीन अधिकारियों का एक माह का वेतन रोके जाने का प्रस्ताव पारित कर दिया। इनके खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को भी पत्र लिखा जाएगा। बैठक में लोनिवि के तहत हुए कार्यों की एसआईटी जांच कराने और स्वच्छता समितियों की संख्या बढ़ाए जाने पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन

मंगलवार को मेयर ऊषा चौधरी की अध्यक्षता में हुई निगम की बोर्ड बैठक में पार्षदों ने वार्डों में स्वच्छता समितियों की संख्या बढ़ाने की मांग रखी। मेयर ने पार्षदों से उनके वार्ड के पास रहने वाले दो सफाई कर्मियों के नाम मांगे जिन्हें स्वच्छता समिति में नियुक्त करने पर विचार किया जाएगा। स्वच्छता समिति कर्मियों को साप्ताहिक अवकाश दिए जाने का प्रस्ताव बोर्ड ने खारिज कर दिया।
विज्ञापन

पार्षद विजय कुमार बॉबी ने पूछा कि ट्रंचिंग ग्राउंड पूरी तरह से भरा है ऐसे में निगम यह तय करे कि डोर टू डोर डोर एकत्र किया कूड़ा कहां डंप किया जाए। पार्षद माजिद अली ने टेढ़े व गल चुके बिजली के खंभों को बदलवाने का प्रस्ताव रखा। पार्षद दीपक कांडपाल ने कहा कि निगम में पिछले साल 132 करोड़ रुपये के काम हुए। निगम में कामों का आगणन वास्तविक लागत से बहुत अधिक बनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने निगम से लोनिवि में हुए कामों की एसआईटी जांच कराने की मांग रखी। टैक्स वसूली में शिथिलता बरतने के मुद्दे पर बोर्ड ने कर अधीक्षक संजय मेहरोत्रा, कर निरीक्षक अनुपमा भट्ट और निशा गोस्वामी का एक माह का वेतन रोकने का प्रस्ताव पारित किया। बैठक में आगामी एक वर्ष के लिए कार्य समिति, विकास समिति गठन के प्रस्ताव पर भी मुहर लगी। मंजू देवी, दीपा जोशी, मीना देवी, कुलवंत सिंह, सूमा देवी, सादिक हुसैन, नौशाद अहमद को कार्य समिति व सादिक हुसैन, मुनेश कुमार, शाह आलम, अनिता कांबोज, जगत बिष्ट, सीमा टंडन को विकास समिति के लिए नामित किया गया। बैठक में जसपुर विधायक आदेश चौहान, एमएनए गौरव कुमार, एसएनए आलोक कुमार आदि मौजूद रहे।
कर वसूली को लेकर मेयर, एसएनए आमने-सामने
काशीपुर। बोर्ड बैठक में कर वसूली के मुद्दे पर मेयर और एसएनए आमने-सामने आ गए। मेयर ऊषा चौधरी का कहना था कि बार-बार कहे जाने के बावजूद तीन माह बाद भी अभी तक हाउस टैक्स, वाणिज्यिक भवनों के सर्वे का कार्य पूर्ण नहीं हो सका है। पिछली बोर्ड बैठक में एक माह की अवधि में सर्वे पूूरा करने के निर्देश दिए गए थे। निगम के कर टैक्स अधिकारी भवन कर, टावर टैक्स व हाट बाजार से कर वसूली में शिथिलता बरत रहे हैं। पार्षदों ने मेयर की बात का समर्थन करते हुए टैक्स वसूली ठेके पर कराए जाने का सुझाव दिया। एसएनए आलोक उनियाल ने कहा कि निगम की कर वसूली संतोषजनक है। 2019-20 में कर वसूली 1.15 करोड़ रुपये थी। इस वर्ष कोविड के कारण छह माह वसूली नहीं हो सकी। फिर भी वसूली बढ़कर 1.21 करोड़ रुपये हुई है। मेयर ऊषा चौधरी ने प्रतिवाद कर कहा कि पिछले वर्ष वसूली सिर्फ 20 वार्डों की थी और इस साल 40 वार्डों की है। संवाद

चैरिटेबल डिस्पेंसनरी खोलने का निर्णय, गोशाला बनाने की मांग
काशीपुर। बोर्ड बैठक में पार्षद गुरविंदर सिंह चंडोक ने निगम में चैरिटेबल डिस्पेंसरी खोलने और पेंशन शिविर लगाने की मांग की। बोर्ड ने कहा कि बृहस्पतिवार को डॉ. अमरजीत साहनी निगम की डिस्पेंसरी में मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण करेंगे। प्रत्येक माह के तीसरे शनिवार को निगम में एक जन सहायतार्थ शिविर भी लगाया जाएगा। इसमें लेखपाल, समाज कल्याण अधिकारी मौजूद रहेंगे। पार्षद अनिल कुमार ने कहा निगम विस्तार से पूर्व कुंडेश्वरी रोड पर ग्राम पंचायत का कार्यालय था। इसके पास करीब दो बीघा भूमि है। इस भूमि को गोशाला के निर्माण के लिए उपयोग में लाया जा सकता है। गोशाला निर्माण के लिए शासन ने 60 लाख रुपये की राशि स्वीकृत करने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed