फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Promote the purchase of indigenous goods on Diwali: Bhatt

दीपावली पर स्वदेशी सामान की खरीदारी को दें बढ़ावा : भट्ट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
Promote the purchase of indigenous goods on Diwali: Bhatt
काशीपुर नगर निगम में आयोजित स्वदेशी दीपावली मेला में स्टाल से खरीदारी करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष
स्वदेशी दीपावली मेला का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने किया शुभारंभ
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

काशीपुर। नगर निगम पार्किंग क्षेत्र में पहली बार लगाए गए स्वदेशी दीपावली मेला का शुभारंभ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने किया। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत आयोजित मेले में बिक रहे साज-सज्जा सामान को खरीदें और स्वदेशी अपनाओ को बढ़ावा दें।



नगर निगम परिसर में दीपावली पर सजावटी सामान का बाजार आत्मनिर्भर भारत स्वदेशी अपनाओ की थीम पर लगाया गया है। यहां पर स्वयं सहायता समूह के 28 स्टालों के अलावा अन्य दुकानदारों ने सजावटी सामान के स्टाल सजाए हैं। साथ ही खानपान के भी स्टाल और सेल्फी प्वाइंट बनाया गया है। वहां पर नगर आयुक्त रविंद्र बिष्ट, जिला प्रभारी पुष्कर काला, प्रदेश महामंत्री तरुण बसंल, जिलाध्यक्ष मनोज पाल, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, मेयर दीपक बाली, राम मेहरोत्रा थे।
विज्ञापन


सिंगल यूज प्लास्टिक पर लगाया प्रतिबंध
मेले में सिंगल यूज प्लास्टिक में सामान देने पर निगम प्रशासन ने प्रतिबंध लगा दिया है। दुकानदारों के चेतावनी दी जा ही है कि कपड़े या कागज के हैंडबैग का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


...16 केएसपी 06 पी...काशीपुर नगर निगम में आयोजित स्वदेशी दीपावली मेला में स्टाल से खरीदारी करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed