{"_id":"64c558617677d558c30816b8","slug":"programme-on-nep-rudrapur-rudrapur-news-c-242-1-shld1030-2067-2023-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: विद्यालयों में सुना प्रधानमंत्री का संबोधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: विद्यालयों में सुना प्रधानमंत्री का संबोधन
Sat, 29 Jul 2023 11:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 29 Jul 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के तीन साल पूरे होने पर शनिवार को नई दिल्ली के प्रगति मैदान में अखिल भारतीय शिक्षा समागम हुआ। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन स्थानीय छात्र-छात्राओं ने कई विद्यालयों में लाइव सुना। एसबीएस पीजी काॅलेज के दीनदयाल उपाध्याय कौशल केंद्र में टीवी पर छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री का संबोधन सुना। वहां प्रोफेसर डाॅ. सर्वजीत सिंह, डॉ. हरीश चंद्रा, डॉ. मनोज पांडेय, डॉ. पीएन तिवारी आदि थे। अटल उत्कृष्ट एएन झा इंटर कॉलेज में भी बच्चों ने प्रधानाचार्य डॉ. डीएस पांडेय की मौजूदगी में पीएम का संबोधन सुना। जवाहर नवोदय विद्यालय में स्वच्छता अभियान, निबंध लेखन, पोस्टर प्रतियोगिता, देशभक्ति गीत गायन आदि कार्यक्रम हुए। प्रधानमंत्री का संबोधन सुनने के बाद बच्चों और शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया। वहां प्रधानाचार्य कंचन जोशी, उपप्रधानाचार्य पीके विद्यार्थी, कुमकुम शर्मा, अनुराग शर्मा, कमला परवल, पुष्करण, कुलदीप सिंह, बीडी शर्मा, अजीत कुमार आदि थे।
प्रकृति संरक्षण की ली शपथ
खटीमा। राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस मनाया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने प्रकृति संरक्षण की शपथ ली। यूथ एंड इको क्लब के निर्देशन में विद्यालय में विद्यार्थी पौधरोपण की कला सीख रहे हैं। वेस्ट मैनेजमेंट (कूड़ा निस्तारण) के तहत दूध की प्लास्टिक की थैलियों का प्रयोग कटिंग पॉट (गमले) की तरह कर रहे है। बच्चों ने लगभग 500 से अधिक पौधों की कटिंग लगा दी हैं। दो माह बाद इन पौधों को निशुल्क रूप से बांटा जाएगा। वहां पर प्राचार्य प्रमोद कुमार पांडे, हरीश लाल आर्य, योगेंद्र सिंह, अनिल कुमार राठौर, रत्नाकर पांडे आदि थे।