फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Programme in ITI Bazpur

आईटीआई बाजपुर, दिनेशपुर, गदरपुर के 211 विद्यार्थियों को मिले व्यवसाय प्रमाण पत्र

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Programme in ITI Bazpur
बाजपुर आईटीआई में विद्यार्थी को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करते उपनिदेशक मयंक अग्रवाल। संवाद - फोटो : KASHIPUR
बाजपुर। विश्वकर्मा दिवस पर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान बाजपुर, दिनेशपुर और गदरपुर आईटीआई के प्रशिक्षण प्राप्त 211 विद्यार्थियों को राष्ट्रीय व्यवसाय प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

भारत सरकार के कौशल एवं उद्यमिता मंत्रालय के निर्देशानुसार आईटीआई सभागार में शनिवार को आयोजित दीक्षांत समारोह कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान विद्यावती और प्रशिक्षण निदेशालय के उपनिदेशक मयंक अग्रवाल, डॉ. अनुराग अग्रवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। साथ ही विश्वकर्मा पूजन भी किया गया। इस दौरान प्रशिक्षण निदेशालय के उपनिदेशक मयंक अग्रवाल ने कहा कि व्यवसाय प्रशिक्षण प्राप्त विद्यार्थी रोजगार से जुड़ सकेंगे। दीक्षांत समारोह में उपनिदेशक मयंक अग्रवाल ने बाजपुर के 105, गदरपुर के 14 और दिनेशपुर के 92 विद्यार्थियों को राष्ट्रीय व्यवसाय प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। वहीं बाजपुर आईटीआई के विभिन्न व्यवसाय में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी हरप्रीत सिंह, प्रदीप सिंह राणा, रविंद्र सैनी, प्रियांशु सैनी, लखविंदर सिंह, सुमन भारती को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। संस्थान के कार्यदेशक सहित अन्य स्टाफ को सम्मानित किया गया। मौके पर ग्राम उपप्रधान हरप्रीत सिंह पन्नू, आईटीआई दिनेशपुर के प्रधानाचार्य मनोहर लाल, गदरपुर के दिनेश चंद, कार्यदेशक बीबी जोशी, यशपाल सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed