फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   problems related to women should be raised.

महिला सुरक्षा के लिए फैक्टरियों में बने शिकायत निवारण प्रकोष्ठ: मिश्रा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Nov 2022 11:26 PM IST
विज्ञापन
problems related to women should be raised.
सितारगंज की एक फैक्टरी का निरीक्षण करतीं राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ज्योति साह मिश्रा। संवा? - फोटो : SITARGANJ
सितारगंज। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ज्योति साह मिश्रा ने सिडकुल की कई फैक्टरियों का निरीक्षण किया। उनमें कार्यरत महिलाओं से मिलकर बातचीत की। उन्होंने फैक्टरियों में कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा के लिए शिकायत निवारण प्रकोष्ठ बनाने के निर्देश दिए। कहा कि प्रकोष्ठ बनाने के बाद तुरंत आयोग को अवगत भी कराया जाए।
विज्ञापन

रविवार को ज्योति साह मिश्रा के सिडकुल की फैक्टरियों में औचक निरीक्षण से खलबली मच गई। उन्होंने फैक्टरियों में काम करती मिलीं महिलाओं से बातचीत की और उनके कार्य के बारे में जाना। अधिकतर महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक नहीं दिखीं। उन्हें विशाखा गाइडलाइन आदि के बारे में पता नहीं था। उन्होंने महिलाओं को उनके अधिकारों व उनके लिए बने कानून की जानकारी दी। कहा कि सभी फैक्टरियां अपने यहां आवश्यक रूप से आपातकालीन नंबर, महिला हेल्पलाइन आदि नंबर चस्पा करें ताकि किसी भी महिला के साथ कोई उत्पीड़न, शोषण या कार्य के दौरान बुरा बर्ताव होने पर वे इन नंबरों पर फोन कर शिकायत कर सकें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शिकायत निवारण प्रकोष्ठ का गठन किया जाए और समय-समय पर उसकी बैठक होनी चाहिए। इसके लिए रजिस्टर बनाकर उसमें उनकी शिकायतों से संबंधित पूरी जानकारी को दर्ज किया जाए। शिकायत निवारण प्रकोष्ठ के जरिये महिलाओं की समस्या को सुनकर उनका निराकरण किया जाए और उन्हें उनके अधिकारों की भी जानकारी दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed