{"_id":"683dee09e77a7a965b0b7417","slug":"problems-due-to-server-glitch-in-ayushman-portal-rudrapur-news-c-242-1-shld1004-125467-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: आयुष्मान पोर्टल का सर्वर गड़बड़ाने से दिक्कतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: आयुष्मान पोर्टल का सर्वर गड़बड़ाने से दिक्कतें
Tue, 03 Jun 2025 12:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 03 Jun 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। पोर्टल में दिक्कत के कारण आयुष्मान कार्ड बनाने के साथ ही कार्ड एप्रूवल आदि में देर हो रही है। कार्ड बनाने के लिए लोगों को इंतजार करना पड़ रहा है।
करीब एक महीने से आयुष्मान पोर्टल ठीक से काम नहीं कर रहा है। थोड़ी देर साइट ठीक काम कर रही है तो फिर दिक्कत हो रही है। कार्ड में त्रुटियां रह रही हैं। अक्सर सर्वर डाउन होने के कारण पोर्टल धीमी गति से काम कर रहा है। नए कार्ड बनने के साथ ही कार्ड एप्रूवल में दिक्कत आ रही है। कार्ड के जरिए अस्पताल भर्ती की साइट में भी दिक्कत है।
सोमवार को भी साइट काफी धीमी चल रही थी। जिला अस्पताल के आयुष्मान विंग के प्रभारी नरेंद्र बिष्ट ने सर्वर डाउन होने की बात स्वीकार की। कार्ड बनवाने के लिए कई चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल ने बताया कि आयुष्मान कार्ड बन रहे हैं। सर्वर डाउन होने से कुछ दिक्कत आ रही है। इस मामले में वह लगातार फीडबैक ले रहे हैं। संबंधित से बात की है। जल्द खराबी दूर हो जाएगी।