{"_id":"d4570ca28ffa20af9d2b4485f2e1225e","slug":"prize-of-two-thousand-robber-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाई हजार का इनामी लुटेरा दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढाई हजार का इनामी लुटेरा दबोचा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर
Updated Fri, 29 Jan 2016 11:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किच्छा थाना क्षेत्र में लूट के मुकदमे में 11 सालों से फरार चल रहे ढाई हजार रुपये के इनामी लुटेरे को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट मेें पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। एसएसपी ने लुटेरे को पकड़ने वाली टीम को ढाई हजार रुपये का इनाम और प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा की।
विज्ञापन
वर्ष 2005 में किच्छा के पिपलिया मोड़ में चार बदमाशों ने बहेड़ी निवासी अबरार अहमद से तमंचे और चाकू के बल पर 80 हजार रुपये की लूट को अंजाम दिया था। मामले में तीन लुटेरे अमवीर सिंह, गुरलाल सिंह और हरभजन सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। चौथे आरोपी बलबीर सिंह निवासी ग्राम चंदोख थाना मदनापुर शाहजहांपुर यूपी काफी मशक्कत के बाद भी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका था।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी के घर की कुर्की के साथ ही कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी थी। आरोपी पर ढाई हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन में एसएसपी केवल खुराना ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि बलबीर अपने घर में रह रहा है। जिसके बाद बुधवार को किच्छा पुलिस ने थाना मदनापुर पुलिस की मदद से बलबीर सिंह को मदनापुर से गिरफ्तार किया है। सफलता पर पुलिस टीम में शामिल एसआई एसएन तिवारी, कांस्टेबल राजेंद्र अधिकारी, गणेश धानिक को ढाई हजार रुपये का इनाम और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन