{"_id":"64d28e0dfd90355567098d74","slug":"prize-for-odf-plus-model-village-rudrapur-news-c-242-1-shld1029-2445-2023-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: ओडीएफ प्लस मॉडल गांव को मिलेगा पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: ओडीएफ प्लस मॉडल गांव को मिलेगा पुरस्कार
Wed, 09 Aug 2023 12:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 09 Aug 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
जल शक्ति मंत्रालय की ओर से स्वच्छ भारत मिशन के तहत राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की जा रही है फिल्म प्रतियोगिता
रुद्रपुर। जल शक्ति मंत्रालय की ओर से स्वच्छ भारत मिशन के तहत राष्ट्रीय स्तर पर ऑनलाइन फिल्म प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। ओडीएफ प्लस मॉडल गांव के ग्राम प्रधानों को गांव की चार मिनट की वीडियो बनाकर माई गवर्नमेंट पोर्टल में अपलोड करनी है।
जिले में ठोस तरल अपशिष्ट प्रबंधन के तहत 104 राजस्व गांव ओडीएफ प्लस घोषित किए गए हैं। इन गांव के प्रधानों को चार मिनट की वीडियो क्लिप में अपने गांव की विशेषता दर्शानी है। प्रतियोगिता 15 अगस्त तक चलेगी। ग्राम्य विकास विभाग के परियोजना निदेशक हिमांशु जोशी ने बताया कि ओडीएफ प्लस मॉडल गांव को पहला पुरस्कार आठ लाख रुपये, दूसरा पुरस्कार पांच लाख रुपये, तीसरा पुरस्कार चार लाख रुपये, चौथा पुरस्कार दो लाख रुपये व पांचवां पुरस्कार एक लाख रुपये रखा गया है।