{"_id":"a3d159046b19289fb39c4c9580f9be28","slug":"priyanka-strong-punch-out-of-gold-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रियंका के दमदार पंच से निकला गोल्ड ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रियंका के दमदार पंच से निकला गोल्ड
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/काशीपुर।
Updated Tue, 03 Nov 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। उत्तराखंड की तीन बेटियों ने नेशनल बाक्सिंग चैंपियनशिप में अपने मुक्कों का जलवा दिखाते हुए स्वर्ण के साथ रजत और कांस्य पदक पर भी कब्जा जमाया। विजेता खिलाड़ियों में काशीपुर की प्रियंका चौधरी समेत पिथौरागढ़ की मोनिका सोन एवं कृष्णा थापा शामिल है।
उत्तराखंड की तीन बेटियों काशीपुर की प्रियंका चौधरी, पिथौरागढ़ की मोनिका सोन एवं कृष्णा थापा ने असम में 27 अक्तूबर से 1 नवंबर तक हुई 16वीं सीनियर वुमेन नेशनल बाक्सिंग चैंपियनशिप में राज्य का नाम रोशन किया है। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी प्रियंका चौधरी ने जहां 60 किलोग्राम भार वर्ग में फाइनल में ऑल इंडिया पुलिस की प्रीति बेनीवाल को 4-1 से हराकर स्वर्ण पदक पर प्राप्त किया। वहीं पिथौरागढ़ की मोनिका सोन ने 75 किलोग्राम भार वर्ग में रजत जबकि पिथौरागढ़ की ही कृष्णा थापा ने 48 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक पर कब्जा जमाया है। दूरभाष पर हुई वार्ता में प्रियंका चौधरी ने बताया कि उन्होंने प्री क्वाटर फाइनल में सिक्किम, क्वाटर फाइनल में चंडीगढ़, सेमीफाइनल में तेलंगाना के खिलाड़ियों को हराकर फाइनल में स्थान बनाया। इसके बाद उन्होंने फाइनल में ऑल इंडिया पुलिस की खिलाड़ी प्रीति बेनीवाल को हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। प्रियंका की इस उपलब्धि पर उनके पिता अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी विजय चौधरी, चाचा उत्तराखंड एथलेटिक्स संघ के चेयरमैन विजेंद्र चौधरी, चाचा नीटू चौधरी समेत पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा, जोगेंद्र सिंह छीकारा, राजीव चौधरी, जिला क्रीडाधिकारी सुरेश पांडे, डा. नागेंद्र शर्मा, सनत टंडन, हरजीत सिंह, धर्मराज बिष्ट, संतोष श्रीवास्तव, उपक्रीडाधिकारी निर्मला पंत, मेयर ऊषा चौधरी, मुक्ता सिंह, रईस अहमद रब्बानी आदि ने बधाई दी है।
इंसेट...
काशीपुर की रहने वाली प्रियंका चौधरी ने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीते है।
राष्ट्रीय स्तर पर:-
-2004 में केरल में हुई सीनियर नेशनल में कांस्य।
-2005 में विशाखापट्टनम में हुई सीनियर नेशनल में कांस्य।
-2006 में विशाखापट्टनम में हुई सीनियर नेशनल में कांस्य।
-2006 में नैनीताल में हुई ऑल इंडिया ओपन बाक्सिंग में स्वर्ण।
-2007 में रुद्रपुर में हुई सीनियर नेशनल में कांस्य।
-2008 में नैनीताल में हुए फेडरेशन कप में स्वर्ण।
-2009 में झारखंड में हुए फेडरेशन कप में स्वर्ण।
-2010 में नैनीताल में हुए फेडरेशन कप में रजत।
-2011 में झारखंड में हुए नेशनल गेम्स में स्वर्ण।
-2014 में छत्तीसगढ़ में हुए नेशनल गेम्स में स्वर्ण पदक और बेस्ट बॉक्सर आफ टूर्नामेंट।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर:-
-2008 में कनाडा में हुए ट्रेनिंग और कंपटीशन टूर्नामेंट में स्वर्ण।
-2009 में तुर्की में हुए अहमद कामेर्ल कप में कांस्य।
-2010 में कजाकिस्तान में हुई एशियन चैंपियनशिप में कांस्य।
02केएसपी 01पी प्रतियोगिता के बाद पदक के साथ महिला मुक्केबाज प्रियंका चौधरी।