फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   prisoner injured himself

विचाराधीन कैदी ने किया खुद को घायल

Tue, 16 May 2017 12:24 AM IST
रुद्रपुर, अमर उजाला ब्यूरो
रुद्रपुर, अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 16 May 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
prisoner injured himself
कैदी ने खुद को किया घायल - फोटो : अमर उजाला
 जिला सत्र न्यायालय में पेशी के लिए पहुंचे एक विचाराधीन कैदी ने पेशी से पहले कोर्ट के लॉकअप की खिड़की में सिर मारकर खुद को चोटिल कर दिया। कैदी बीते नौ माह से चोरी और गैंगस्टर के मामले में हल्द्वानी जेल में सजा काट रहा था। घायल कैदी का मेडिकल कराने के बाद पुलिस उसके खिलाफ मुकदमा लिखेगी।
विज्ञापन


21 अप्रैल 2017 से हल्द्वानी जेल में विचाराधीन कैदी के रूप में सजा काट रहे गड्ढा कॉलोनी काशीपुर निवासी इरफान पुत्र शेर मोहम्मद को सोमवार के दिन जिला सत्र न्यायालय में पेशी के लिए लाया गया था। सिविल जज सीनियर डिवीजन लक्ष्मण सिंह की अदालत में पेश होने से पहले इरफान को कोर्ट के लॉकअप में रखा गया था।  
विज्ञापन


बताया गया कि लॉकअप में इरफान ने अपने पास काली डोरी में लटकी एक चाबी से हथकड़ी खोलने की कोशिश की। अभिरक्षा में लगे सिपाही की नजर उस पर पड़ी और उसने उसे हथकड़ी खोलने से रोक दिया। जिससे आक्रोशित होकर इरफान ने पहले सिपाहियों के साथ मारपीट करने की कोशिश की, फिर खुद के सिर को लॉकर की खिड़की से पटक दिया, जिससे उसकी नाक में चोट लग गई। इरफान द्वारा खुद पर किये गए जानलेवा हमले से कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आनन-फानन में सिडकुल चौकी पुलिस ने इरफान को सिविल जज सिनियर डिविजन लक्ष्मण सिंह की अदालत में पेश किया और मेडिकल के लिए जिला अस्पताल ले गई। मामले को लेकर सिडकुल चौकी प्रभारी नरेश पाल का कहना है कि कैदी के पास मिली चाबी और उसके डोरे को कब्जे में ले कर उसका मेडिकल कराने के बाद उसके खिलाफ धारा 309, 353, 332 और 504 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पेशी के बाद कैदी को रिमांड पर लेकी जेल के लिए रवाना किया जायेगा। 


8 चोरी के, एक गैंगस्टर का है मुकदमा
रुद्रपुर। कोर्ट के लॉकअप में खुद को चोटिल करने वाले विचाराधीन कैदी इरफान के खिलाफ काशीपुर स्थित आईटीआई थाने में चोरी के 3, कुंडा में 4 और गदरपुर थाने में एक मामला दर्ज है। इसके साथ ही गदरपुर थाने में उसके खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा भी दर्ज किया गया है। सोमवार को भी इरफान गदरपुर निवासी अधिवक्ता आरपी सिंह के घर में की गई चोरी के मामले में कोर्ट में पेश होने आया था। 

हथकड़ी खोलने में है एक्सपर्ट
रुद्रपुर। इरफान हथकड़ी खोलने में भी एक्स्पर्ट है इससे पूर्व भी इरफान ने दो बार मामूली पिन से अपने हाथों में लगी हथकड़ी को खोल दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed