फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Principal Kamini unilaterally relieved, 6 day's salary cut

प्रधानाचार्या कामिनी एकतरफा रिलीव, 6 दिन का वेतन कटा

Sun, 30 Oct 2016 12:17 AM IST
अमर उजला ब्यूरो, काशीपुर
अमर उजला ब्यूरो, काशीपुर Updated Sun, 30 Oct 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
एक हफ्ते पहले नमजला पिथौरागढ़ तबादला होने के बाद भी चार्ज नहीं छोड़ने पर जीजीआईसी की प्रधानाचार्य कामिनी वर्मा को एकतरफ रिलीव कर दिया गया। बीईओ ने बिना सूचना स्कूल से अनुपस्थित रहने पर कामिनी का छह दिन का वेतन भी काट दिया है। वरिष्ठ की जगह कनिष्ठ को सामान्य चार्ज सौंपने का फैसला भी पलटते हुए बीईओ ने चार्ज आभा श्रीवास्तव को सौंप दिया है। 
विज्ञापन



दरअसल एक हफ्ते से जीजीआईसी की प्रधानाचार्य कामिनी वर्मा का मामला सुर्खियों में है। बीते 22 अक्तूबर को विभाग ने कामिनी वर्मा का तबादला पिथौरागढ़ कर दिया था। कामिनी पर गलत जाति प्रमाण पत्र देकर प्रमोशन लेने की विभागीय जांच में पुष्टि के बाद शासन से एफआईआर कराने के आदेश दिए गए थे। बीईओ दफ्तर में तैनात वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने कामिनी के खिलाफ थाने में तहरीर भी दी थी, मगर मुकदमा दर्ज नहीं हो सका है। इधर मुख्य शिक्षा अधिकारी ने कामिनी से आहरण वितरण का अधिकार छीनते हुए बीईओ को देने के आदेश जारी कर दिए थे। कामिनी को नई तैनाती स्थल में ज्वाइन करने के लिए एक हफ्ते का समय दिया गया था। लेकिन कामिनी ने विधिवत रुप से चार्ज नहीं छोड़ा था।
विज्ञापन


हालांकि बीते 24 अक्तूबर को उन्होंने सामान्य डाक का चार्ज उमा गुप्ता को दिया था। बीईओ अशोक मिश्रा ने बताया कि कामिनी ने वरिष्ठ प्रवक्ता होने के बावजूद कनिष्ठ को गलत ढंग से सामान्य चार्ज दिया था। उन्होंने कामिनी को एकतरफा रिलीव करते हुए वरिष्ठ प्रवक्ता आभा श्रीवास्तव को सामान्य चार्ज सौंप दिया है। छात्र निधियों सहित अन्य खातों के लिए आभा को अधिकृत करते हुए उनके हस्ताक्षर भी संबंधित बैंक को भेज दिए हैं। 24 अक्तूबर से कामिनी अनाधिकृत रुप से स्कूल से गैरहाजिर चल रही हैं, इसलिए छह दिन का वेतन काटकर बाकी वेतन बनाकर ट्रेजरी को भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed