फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Pricol list of turn embroiled in contract workers

लिस्ट के फेर में उलझे प्रीकॉल के ठेका श्रमिक

Mon, 12 Sep 2016 12:39 AM IST
Updated Mon, 12 Sep 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
 नियमितीकरण की मांग को लेकर आंदोलनरत प्रीकॉल के ठेका श्रमिक समझौते के बाद कंपनी में वापसी के लिए लिस्ट के फेर में उलझ गए हैं। रविवार को श्रमिकों के एक शिष्टमंडल ने हल्द्वानी में वित्त मंत्री डा. इंदिरा हृदयेश के आवास पर उनसे वार्ता की, वित्त मंत्री द्वारा कंपनी के प्लांट हेड से फोन पर वार्ता करने के बाद श्रमिकों को उनके पास भेजा गया लेकिन श्रमिक प्लांट हेड के पास नहीं गये। देर शाम एसडीएम ने भी श्रमिकों से वार्ता की लेकिन यहां भी श्रमिक उनके द्वारा लिस्ट जारी करने की बात पर अड़े रहे।
विज्ञापन



वित्त मंत्री डा. इंदिरा हृदयेश के आवास पर पहुंचे प्रीकॉल के ठेका श्रमिकों ने वार्ता के दौरान उन्हें खुद को कंपनी का कर्मचारी बताते हुए न्याय दिलाने की मांग की। इस पर वित्त मंत्री ने कंपनी प्लांट हेड से फोन पर वार्ता की तो कंपनी हेड ने बताया कि आंदोलन में जुटे सभी श्रमिक ठेके पर रखे गये हैं, उसी अनुसार समझौता भी हुआ है लेकिन श्रमिक अपनी मनमानी से नियुक्ति चाह रहे है। 
विज्ञापन


इस पर वित्त मंत्री ने श्रमिकों को उन्हें गलत जानकारी देने पर फटकार लगाई और प्लांट हैड के पास जाकर उनके सामने खुद से बात करवाने की बात कही लेकिन श्रमिक हल्द्वानी से लौटने के बाद प्लांट हैड के पास ना जाकर श्रमिकों के किसी और सम्मेलन में चले गये। देर शाम एसडीएम ऐपी वाजपेयी ने भी श्रमिकों को वार्ता के लिए बुलाया लेकिन यहां भी ठेका श्रमिक यूनियन द्वारा लिस्ट बनाये जाने की मांग को लेकर अड़े रहे। एसडीएम ने श्रमिकों को जुलाई माह में काम कर रहे श्रमिकों की लिस्ट लेकर सोमवार को वार्ता करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed