{"_id":"5c4df717bdec22739d53735c","slug":"preparing-to-open-another-check-post-in-kotwali-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोतवाली क्षेत्र में एक और चौकी खोलने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोतवाली क्षेत्र में एक और चौकी खोलने की तैयारी
Sun, 27 Jan 2019 11:53 PM IST
विपिन कुमार
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: विपिन कुमार
Updated Sun, 27 Jan 2019 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र में अब छह पुलिस चौकी होंगी। प्रदेश की सीमा पर एक नई पुलिस चौकी खोलने का प्रस्ताव पुलिस मुख्यालय को भेजा जाएगा। कोतवाली क्षेत्र में पतरामपुर, सूत्र मिल, बाजार, धर्मपुर, नांदेही में पुलिस चौकियां है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश की सीमा से सटे ग्राम सन्यासियों वाला में नई पुलिस चौकी खोलने का प्रस्ताव जिला मुख्यालय ने कोतवाली पुलिस से मांगा है। पुलिस ने प्रस्तावित चौकी के लिए भूमि की तलाश शुरू कर दी है। ग्राम सन्यासियों वाला पुलिस चौकी में हल्का नंबर एक के ग्राम कलिया वाला, कल्याणपुर टांडा प्रभापुर सूरजपुर, गड़ी हुसैन, ध्यान नगर, अहमदनगर सन्यासियों वाला आदि शामिल किए जाएंगे।
विज्ञापन
कोतवाल अब्दुल कलाम ने बताया कि ग्राम सन्यासियों वाला में या ध्यान नगर के आसपास पुलिस चौकी बनाने से वारदातों पर अंकुश लगेगा। कहा कि मुरादाबाद जिले की सीमा से सटे होने पर वहां से अपराधी कोतवाली क्षेत्र में वारदातों को अंजाम देकर वापस चले जाते हैं। उन्होंने बताया कि जिले के पुलिस अधिकारियों ने पुलिस चौकी को खोलने की सहमति देकर कोतवाली से प्रस्ताव मांगा है, जिसे शीघ्र भेजा जाएगा।
विज्ञापन
उधर, विधायक आदेश चौहान ने पुलिस चौकी खोलने का स्वागत किया है। वहीं उन्होंने बाजार पुलिस चौकी को सूत मिल पुलिस चौकी की जगह पर शिफ्ट करने और सूत मिल पुलिस चौकी को ठाकुरद्वारा रोड पर प्रदेश की सीमा के ग्राम तालबपुर में शिफ्ट करने की मांग की है।