फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Preparation to start closed fish market in Mangalore

Udham Singh Nagar News: मंगलौर में बंद पड़ी मछली मार्केट शुरू करने की तैयारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Preparation to start closed fish market in Mangalore
रुद्रपुर। मंगलौर मंडी समिति की बंद पड़ी मछली मार्केट को शुरू करने की कवायद की जा रही है। मार्केट में एक कोल्ड स्टोर और 14 में से सात दुकानें मत्स्य विभाग के पास हैं मगर 2021 से किराया मंडी को नहीं मिल पा रहा है। मंडी परिषद के प्रबंध निदेशक ने किराए के संबंध में सचिव से रिपोर्ट तलब की है। एक महीने में मार्केट को फंक्शनल करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

मंगलौर मंडी समिति की मछली मार्केट में 14 दुकानें और दो कोल्ड स्टोरेज हैं। इनमें से सात दुकानें और एक कोल्ड व्यापारियों को दिए गए हैं। इस मार्केट पर लंबे समय से कारोबार नहीं हो पा रहा है। इसके चलते मंडी को शुल्क भी नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

मत्स्य विभाग की ओर से दुकानों का किराया भी नहीं दिया जा रहा है। मंडी परिषद के प्रबंध निदेशक आरडी पालीवाल के संज्ञान में मामला आया तो उन्होंने समिति सचिव से रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने किराये के संबंध में विभाग को नोटिस देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी समिति सचिव से जानकारी मिली है कि 2021 से मत्स्य विभाग की ओर से किराया नहीं दिया जा रहा है। यह किराया छह लाख रुपये से अधिक होता है। सचिव से डिटेल रिपोर्ट मांगी गई है।
सचिव को निर्देश दिए गए कि संबंधित विभाग को नोटिस जारी कर एक महीने में दुकानें संचालित करने और किराया देने के लिए कहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed