फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Pregnant woman in a government hospital, the child broke back

सरकारी अस्पताल में गर्भवती महिला, बच्चे ने तोड़ा दम

Sun, 08 Nov 2015 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/काशीपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/काशीपुर। Updated Sun, 08 Nov 2015 12:46 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

 सरकारी अस्पताल सुविधाओं के अभाव में रेफर सेंटर बनकर रह गया है। चिकित्सकीय सुविधाओं के अभाव में रोगियों को रेफर किया जाता जो रास्ते में ही दम तोड़ देते हैं। चिकित्सा सुविधा नहीं मिलने से एक महिला व उसके गर्भस्थ शिशु ने दम तोड़ दिया। गर्भवती महिला को उसके परिजन एक से दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे तभी उसने दम तोड़ दिया।
शनिवार को आम पोखरा पीरुमदारा निवासी टीटू अपनी पत्नी पिंकी को प्रसव के लिए 11 बजे सरकारी अस्पताल लाया। दो घंटे तक डाक्टर महिला के परिजनों को कभी खून की कमी तो कभी हीमोग्लोबिन कम बताकर इधर उधर दौड़ाते रहे। महिला अस्पताल में पड़ी तड़पती रही। डाक्टरों ने न तो उसका प्रसव कराया ना ही रेफर किया।

विज्ञापन

दोपहर 1.40 बजे उसे रेफर किया गया। महिला के गरीब परिजन उसे प्राइवेट एंबुलेंस में डालकर किसी बड़े अस्पताल ले जा रहे थे कि महिला की तबियत अधिक खराब होने पर पास में ही स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में ले गए। अस्पताल में उसके परिजनों को ब्लड लाने को कहा गया। वह ब्लड लेकर आ ही रहे थे कि अस्पताल के डाक्टरों ने उसकी तबियत ज्यादा खराब होने की बात कह उसे फिर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब महिला को लेकर परिजन एंबुलेंस में लेकर कहीं और जाने लगे तो कुछ समय बाद ही जच्चा बच्चा ने एंबुलेंस में ही दम तोड़ दिया। महिला के परिजनों ने कुछ समय तक मरी हुई महिला सहित एंबुलेंस को सरकारी अस्पताल के बाहर खड़ा रखा। बाद मे फिर शच को लेकर उसी प्राइवेट अस्पताल ले गए। देर शाम तक लोग मृतक के परिजनों को शव घर ले जाने के लिए समझाने में लगे थे। फिलहाल घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed