फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Pregnant woman and two brothers beaten up in rudrapur

Udham Singh Nagar: गर्भवती और दो सगे भाइयों से मारपीट...महिला की हालत नाजुक, पिता समेत चार पर केस दर्ज

Tue, 11 Mar 2025 05:32 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 11 Mar 2025 05:32 PM IST
सार

छत पर गुटखे का रैपर फेंकने को लेकर हुए विवाद में दो सगे भाइयों और गर्भवती की पिटाई कर दी गई। मारपीट में महिला की हालत बिगड़ गई और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पिता पुत्र सहित चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
Pregnant woman and two brothers beaten up in rudrapur
FIR Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुद्रपुर में छत पर गुटखे का रैपर फेंकने को लेकर हुए विवाद में दो सगे भाइयों और गर्भवती की पिटाई कर दी गई। मारपीट में महिला की हालत बिगड़ गई और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पिता पुत्र सहित चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन

ट्रांजिट कैंप में गोविंद मंदिर के पास रहने वाले अनिल ने थाने में दी तहरीर में कहा कि उनके पड़ोस में रिहान और दीपक नाम के व्यक्ति किराये पर रहते हैं। रिहान ने उन पर घर की छत पर गुटखे का रैपर फेंकने का आरोप लगाया था। उसने इसका विरोध कर रैपर नहीं फेंकने की बात कही थी।

विज्ञापन


इस पर दीपक, रिहान, दीपक के पिता व दीपक के भाई ने मिलकर उनको और भाई अंगद के साथ मारपीट की। इस दौरान आरोपियों ने भाई की पत्नी अंकिता से गाली गलौज की और मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी थी। अंकिता आठ माह की गर्भवती है और मारपीट से उसकी स्थिति नाजुक है। उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed