{"_id":"5d73fcf08ebc3e01416b20cd","slug":"prd-jawan-assaulted-uniform-torn-case-registered-on-four-bazpur-news-hld355848395","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पीने से रोकने पर पीआरडी जवान से मारपीट, वर्दी फाड़ी, चार पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब पीने से रोकने पर पीआरडी जवान से मारपीट, वर्दी फाड़ी, चार पर केस दर्ज
Sun, 08 Sep 2019 12:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाजपुर
Published by: हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2019 12:40 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
अनाज मंडी स्थित धर्मकांटे पर शराब पी रहे लोगों में आपस में मारपीट हो गई। वह आपस में गाली-गलौज करने लगे। कांटे पर तैनात पीआरडी जवान ने उन्हें टोका तो उससे मारपीट की गई और वर्दी फाड़ दी गई।
विज्ञापन
घायल जवान का अस्पताल में इलाज कराया गया। जवान की ओर से दी गई तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
शुक्रवार देर शाम अनाज कांटे पर मंडी समिति कर्मी सुरेंद्र सिंह नेगी के साथ कुछ युवक शराब पी रहे थे। इस दौरान वह आपस में गाली-गलौज कर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने लगे। वहां मौजूद पीआरडी जवान विनोद कुमार ने इसका विरोध किया।
विज्ञापन
इस पर सुरेंद्र सिंह नेगी और उसके साथी अजय, प्रिंसदास और गोल्डी ने जवान पर हमला कर उसकी वर्दी फाड़ दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की। पीआरडी जवान विनोद कुमार की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ धारा 323, 333, 353, 504, 506 आईपीसी और एससी/एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।