{"_id":"631f7fbad94e86494658120a","slug":"pradyuman-kahlo-became-branch-president-of-railway-mazdoor-union-kashipur-news-hld47550648","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रद्युमन कहलो बने रेलवे मजदूर यूनियन के ब्रांच अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रद्युमन कहलो बने रेलवे मजदूर यूनियन के ब्रांच अध्यक्ष
विज्ञापन
काशीपुर। रेलवे मजदूर यूनियन की शाखा इकाई के पदाधिकारियों का चुनाव सोमवार को हुआ है। इस दौरान प्रद्युमन कहलो को ब्रांच अध्यक्ष, अच्छे लाल कार्यकारी अध्यक्ष और कालिका प्रसाद, एसके राय, जवाहर सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया है।
इसी तरह सुशील कुमार तिवारी, राजकुमार, ऋतुराज संयुक्त शाखा मंत्री, सतीश चंद्र संगठन मंत्री, दीपक कुमार, नितेश सिंह सहायक मंत्री और निखिल सक्सेना को कोषाध्यक्ष चुना गया। केंद्रीय अध्यक्ष ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया और संगठन की मजबूती के लिए कर्मचारी हित में कार्य करने की अपील नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से की।
इससे पहले एनई रेलवे मजदूर यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष बसंत चतुर्वेदी काशीपुर पहुंचे। काशीपुर मजदूर यूनियन की ओर से उनका स्वागत किया गया। कार्यालय पहुंच कर उन्होंने कार्यकारिणी की बैठक की, जिसमें काशीपुर शाखा में रिक्त चल रहे पांच पदों के साथ-साथ काशीपुर शाखा का पुनर्गठन किया गया। पुनर्गठन की प्रक्रिया मंडल से आए मंडल मंत्री कामरान अहमद, संयुक्त मंडल मंत्री रोहित सिंह, संगठन मंत्री संजय त्यागी, जितेंद्र कुमार के पर्यवेक्षण में संपन्न कराई गई।