फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Powerlifting in kashipur

Udham Singh Nagar News: अर्चित ने 232.5 किलो वजन उठाकर मनवाया लोहा

Sun, 09 Apr 2023 11:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 09 Apr 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
Powerlifting in kashipur
काशीपुर में दो दिनी उत्तराखंड स्टेट महिला-पुरुष पाॅवर लिफ्टिंग चैंपियनशिप का समापन हो गया।
काशीपुर। दो दिनी उत्तराखंड स्टेट महिला-पुरुष पाॅवर लिफ्टिंग चैंपियनशिप का समापन रविवार को हो गया। चैंपियनशिप के 63 किग्रा जूनियर ओवरऑल में अर्चित सैनी ने 232.5 वजन उठाकर पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


केसी सिंह बाबा पॉवर लिफ्टिंग व्यायामशाला में रविवार को चैंपियनशिप समापन कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि आईटीआई थाना प्रभारी आशुतोष सिंह, भाजपा युवा नेता पुष्प अग्रवाल, मां बाल सुंदरी देवी मंदिर के पंडा मनोज अग्निहोत्री व मनोज कौशिक ने किया। उत्तराखंड स्टेट पॉवर लिफ्टिंग एसोसिएशन के महासचिव फैयाज अहमद ने बताया कि दो दिवसीय चैंपियनशिप सब जूनियर, जूनियर कैटेगरी में आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता में प्रदेश के पौड़ी गढ़वाल, देहरादून, रूद्रपुर, हल्द्वानी, नैनीताल, रामनगर, कर्णप्रयाग, रूड़की के अलावा काशीपुर के पॉवर लिफ्टरों ने प्रतिभाग किया। चैंपियनशिप में निर्णायक की भूमिका इंटरनेशनल रेफरी गिरीश जोशी और अनिल शर्मा ने निभाई। वहां पर आसिफ रजा, अक्षय रस्तोगी पहलवान, अमित कुमार, आदित्य बर्थवाल, जावेद खान, नावेद, विक्रम सिंह पठानिया, प्रिया, अक्षय, विशाल, हरजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


ये रहे अव्वल
63 किग्रा सीनियर बेंच प्रेस में ज्योति ने उठाया 57.5 किलो वजन
69 किग्रा जूनियर ओवरऑल में दीक्षा गुरुंग ने उठाया 305 किलो वजन
69 किग्रा सीनियर बेंच प्रेस में गीतिका शर्मा ने 40 किलो वजन उठाया
69 किग्रा मास्टर ओवरऑल में सुचेता कौल ने 217.5 वजन उठाया

52 किग्रा सब जूनियर ओवरऑल में खुशबू ने 225 किलो वजन उठाया
52 किग्रा जूनियर ओवरऑल में सृष्टि रमोला ने 260 वजन उठाया
57 किग्रा जूनियर ओवरऑल में नंदनी ने 290 वजन उठाया
57 किग्रा मास्टर फर्स्ट में मोनिया तलवार ने 85 किलो वजन उठाया
76 किग्रा जूनियर ओवरऑल में ममता ने 330 किलो वजन उठाया
76 किग्रा सीनियर बेंच प्रेस में रमनजीत कौर ने 85 किलो वजन उठाया
76 किग्रा सीनियर डेड लेफ्ट में मीनाक्षी गौतम ने 90 किलो वजन उठाया
76 किग्रा मास्टर ओवरऑल में संगीता चौहान ने 185 किलो वजन उठाया
84 किग्रा सीनियर ओवरऑल में स्नेहा शर्मा ने 435 किलो वजन उठाया
84 किग्रा मास्टर ओवरऑल में सुमन यादव ने 242.5 किलो वजन उठाया
59 किग्रा जूनियर ओवरऑल में मोहम्मद साजिद
59 किग्रा सब जूनियर ओवरऑल में अंकुश
66 किग्रा मास्टर ओवरऑल में तारिक अहमद
74 किग्रा सब जूनियर ओवरआल में मोहम्मद तोहिद
83 किग्रा जूनियर ओवरऑल में विशाल सैनी
93 किग्रा सब जूनियर ओवरऑल में विशाल कश्यप
93 किग्रा जूनियर ओवरऑल में अक्षय रस्तोगी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed