{"_id":"6a29b907da50613410001ccb","slug":"possibility-of-light-rain-amidst-strong-winds-today-rudrapur-news-c-242-1-rdp1025-142725-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: आज तेज हवाओं के बीच बूंदाबांदी की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: आज तेज हवाओं के बीच बूंदाबांदी की संभावना
Thu, 11 Jun 2026 12:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 11 Jun 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
पंतनगर। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार जिले में आगामी पूर्वानुमान में हल्की बूंदाबांदी (दो-पांच मिमी) होने की संभावना है जबकि 11-12 जून को तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी की संभावना है।
मौसम विशेषज्ञ डाॅ. एएस नैन ने बताया कि इस दौरान अधिकतम तापमान जहां 36-39 डिग्री सेल्सियस वहीं न्यूनतम तापमान 24-25 डिग्री के बीच रह सकता है। जबकि हवा की गति 8-12 किमी प्रति घंटे के बीच उत्तर-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व दिशाओं में रहने की संभावना है। 11 और 12 जून के लिए आंधी-तूफान, बिजली गिरने, तेज हवाओं के चलने के संबंध में भारतीय मौसम विभाग की ओर से यलो अलर्ट जारी किया गया है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार तेज हवाएं चलने की संभावना है, इसलिए पके हुए फलों को खराब होने से पहले ही तोड़ लेना चाहिए। साथ ही मौजूदा पूर्वानुमानों के तहत किसी भी रसायनिक छिड़काव को भी स्थगित कर देना चाहिए। संवाद