{"_id":"62644e36e2f8d84cce45d300","slug":"positive-news-rudrapur-news-hld460415632","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यावरण बचाने को साइकिल से ड्यूटी पहुंच रहे कंपनी के अधिकारी-कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यावरण बचाने को साइकिल से ड्यूटी पहुंच रहे कंपनी के अधिकारी-कर्मचारी
विज्ञापन
रुद्रपुर सिडकुल स्थित मेटलमैन माइक्रो टर्नर्स कंपनी में साइकिल में ड्यूटी पर आते कर्मचारी व अधि
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कीर्तिराज रुमाल
रुद्रपुर। पर्यावरण संरक्षण और शरीर को स्वस्थ रहने के लिए साइकिल चलाने की बातें खूब होती हैं लेकिन साइकिल से चलने की जब बारी आती है तो यह बातें हवा हवाई साबित होती हैं। सिडकुल की एक कंपनी के कर्मचारियों ने एक अभिनव पहल शुरू की है। कंपनी में प्लांट हेड, एचआर हेड समेत करीब 700 कर्मचारी और श्रमिक साइकिल से ड्यूटी पर पहुंच रहे हैं।
वर्तमान में प्रदूषण और स्वास्थ्य, ईंधन से जुड़ी समस्याएं आम जनता के सामने चुनौती के रूप में सामने आ रही हैं। समाज के प्रति अपनी जवाबदेही निभाते हुए इन समस्याओं से पार पाने के लिए रुद्रपुर सिडकुल, सेक्टर नौ स्थित बजाज की वेंडर कंपनी मेटलमैन माइक्रो टनर्स ने पहल की है। इस कंपनी में सभी कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए साइकिल से ड्यूटी पर आना अनिवार्य कर दिया है।
कंपनी के अधिकारी भी अपनी लग्जरी गाड़ियां घर पर खड़ी करके साइकिल से ड्यूटी पहुंच रहे हैं। रुद्रपुर में रहने वाले सभी कर्मचारी सुबह साइकिल से ड्यूटी पर पहुंच रहे हैं। दिनेशपुर, गदरपुर व किच्छा से आने कर्मचारी अपनों वाहनों को पार्किंग में खड़ी करके वहां से साइकिल से ड्यूटी पर पहुंच रहे हैं। कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि यह कुछ दिन चलने वाला अभियान नहीं है, बल्कि कंपनी में यह व्यवस्था अनिवार्य रूप से हमेशा जारी रहेगी। इससे प्रदूषण की समस्या के साथ ही फिटनेस भी बेहतर होगी।
विज्ञापन
हमारी कंपनी में पिछले 15 दिनों से अधिकारी समेत 700 कर्मचारी व श्रमिक साइकिल से ड्यूटी आ रहे हैं। सिर्फ कंपनी का बाहर जरूरी कार्य होने पर चार पहिया में अधिकारी आ सकते हैं। शनिवार को अधिकारी भी कार से नहीं आ सकते। कंपनी का बाहर का काम होने से कंपनी से ही वाहन उपलब्ध कराया जाएगा। -
संजय सिंह, प्लांट हैड, मेटलमैन माइक्रो टर्नर्स कंपनी।
वर्तमान में प्रदूषण व खराब स्वास्थ्य देश की सबसे बड़ी समस्या है। इस निजात पाने के लिए हमारी कंपनी में सभी के लिए अनिवार्य रूप से साइकिल पर ड्यूटी पर आने के निर्देश जारी किए गए हैं। यदि किसी श्रमिक के पास साइकिल नहीं है तो उसे साइकिल उपलब्ध कराई जाएगी। इससे प्रदूषण की समस्या खत्म होने के साथ ही शरीर स्वस्थ व फिटनेस सही रहेगी। -
सैय्यद रियाजुद्दीन, एचआर हैड, मेटलमैन माइक्रो टर्नर्स कंपनी।